By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: सिटी वेलफेयर क्लब का पौधागिरी अभियान पांचवें दिन भी जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Uncategorized > सिटी वेलफेयर क्लब का पौधागिरी अभियान पांचवें दिन भी जारी
Uncategorized

सिटी वेलफेयर क्लब का पौधागिरी अभियान पांचवें दिन भी जारी

Street Mail
Last updated: July 6, 2023 6:37 am
Street Mail
2 years ago
Share
SHARE
फतेहाबाद: सिटी वेलफेयर क्लब एवं नागरिक मंच का ग्रीन सिटी अभियान अब शहर के अंदर प्रवेश कर गया है अभी तक पौधागिरी अभियान से जुड़े हुए सदस्यों ने शहर के बाहर के ढाई किलोमीटर के डिवाइडर को कनेर व बूगन बैलों से सजा दिया है।सिटी वेलफेयर क्लब अध्यक्ष विनोद अरोड़ा ने बताया की आज पीली कनेर के 50 पौधे हुडा सेक्टर के डिवाइडरो पर लगाये गये।कुछ ऐरिया भूना मोड़ से अब शहर के अंदर का भी शुरू किया गया है मगर यहां जहां नये पौधे लगाए जायेगें वहीं पहले से लगे हुए कनेर के पौधो की ट्रिमिंग व सफाई की भी चुनौती रहेगी।इसलिए अब आगे के अभियान मे नगरपरिषद सफाई विभाग व बी एंड आर विभाग के कर्मचारी भी अपनी भागीदारी दे रहे है। कल यह अभियान भूना मोड़ से एमसी क्लोनी मोड़ तक सुबह 6 बजे शुरू किया जाएगा।आज के अभियान के अंदर थोड़ा सा एरिया शुरू किया गया जिसके अंदर पौधों की सफाई सबसे बड़ी समस्या रही जो शहर के अंदर कनेर के पौधे लगे हुए हैं उनके नीचे गंदगी का इतना आलम था की संस्था सदस्यों को उसमें से कचरा निकालने में काफी समय लग गया। आज के इस अभियान में नगर परिषद के कर्मचारियों ने भी अपना सहयोग दिया बी एंड आर विभाग ने ट्रिमिंग में अपना सहयोग दिया। इस अवसर पर पार्षद मोहनलाल नारंग ने कहा कि यह अभियान जब तक शहर को हरा-भरा नहीं कर लेते समाप्त नहीं होगा।नागरिक मंच अध्यक्ष महेंद्र सिंह धारनीय ने कहा कि अभियान में युवा शक्ति निरंतर जुड़ती जा रही है।इस अवसर पर नप सफाई विभाग से मुकेश कुमार,संस्था महासचिव सुरेंद्र गाबा, सरबत दा भला अध्यक्ष रसप्रीत सिंह ग्रोवर, ललित चौधरी, रामनिवास, देवेंद्र मोंगा, प्रेम मोंगा, सुभाष सैनी, प्रेम शर्मा ,गुलशन कुमार,रमन सोनी, परम अरोड़ा, तिलक राज मोंगा,ओमप्रकाश सचदेवा, अरुण वाधवा,जसवीर सिंह ,भगवान सिंह, मोनू सौरभ सहित शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article पौधागिरी लगातार 4 दिन से जारी
Next Article हरियाणा सिविल पैंशनर्ज की मासिक बैठक 8 को
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited