By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: मानसून की पहली बरसात से डूबा भट्टू मण्डी
Share
Notification Show More
Latest News
प्रशासन के तुगलकी फैसले पर चोट:  युवा कांग्रेस नेता आनंदवीर ने अपने कार्यालय में अस्थाई लाइब्रेरी खोली
Fatehabad News
जिला पुस्तकालय को शहर से बाहर शिफ्ट करने का विरोध जारी, युवा फर्श पर बैठकर कर रहे है सीईटी की तैयारी
Fatehabad News
जिला पुस्तकालय को शहर से दूर शिफ्ट करने का विरोध, पपीहा टूरिस्ट कॉपलैक्स के भवन में जगह देने की मांग
Fatehabad News
फतेहाबाद के जितेंद्र गोस्वामी का जलवा छाया अब हैदराबाद में भी, 8 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स वाला इंस्टाग्राम हैक अकाउंट किया रिकवर
Fatehabad News
प्रवीन जोड़ा ने हरियाणा के महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की
Fatehabad News
Aa
Aa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > BHATTU NEWS > मानसून की पहली बरसात से डूबा भट्टू मण्डी
BHATTU NEWS

मानसून की पहली बरसात से डूबा भट्टू मण्डी

जलनिकासी को लेकर एसडीएम से मिला पंचायत प्रतिनिधिमंडल

Street Mail
Last updated: 2023/07/06 at 2:24 PM
Street Mail 2 years ago
Share
SHARE
Highlights
  • पंचायत सदस्य स्वयं देर रात तक जलनिकासी प्रबंधों में लगे रहे, तीन विभागों के अधिकारियों ने मौके पर जाने की नहीं समझी जरूरत
  • बरसात के बाद भट्टू मण्डी की सभी सडक़ों पर भारी जलभराव
  • प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से जलनिकासी की पुख्ता व्यवस्था करने और पंचायत को इसके लिए पर्याप्त फंड मुहैया करवाए जाने की मांग

 

 

भट्टू मण्डी में पानी निकासी के काम में जुटे पंचायत सदस्य                                                                  फतेहाबाद। भट्टू मण्डी में वीरवार को हुई जोरदार बरसात से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है वहीं यह बरसात भट्टू मण्डी वासियों के लिए परेशानियों भी लेकर आई है। बरसात के बाद भट्टू मण्डी की सभी सडक़ों पर भारी जलभराव हो गया है। अधिकारियों की लापरवाही का आलम यह है कि जब पूरी भट्टू मण्डी बरसाती पानी में डूबी हुई थी लेकिन सम्बंधित विभाग के अधिकारियों ने मौके पर जाकर जलनिकासी के प्रबंध करवाना तक जरूरी नहीं समझा। इस पर भट्टू मण्डी की पंचायत ने स्वयं जलनिकासी का मोर्चा संभाला और भट्टू मण्डी से पानी निकासी के प्रयास किए। बीडीपीओ डॉ. भजनलाल भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस मामले को लेकर ग्राम पंचायत भट्टू मण्डी का एक प्रतिनिधिमंडल वीरवार को सरपंच प्रतिनिधि आशु सिंगला व आशु गोयल के नेतृत्व में फतेहाबाद में एसडीएम से मिला और उन्हें मांग पत्र सौंपकर जलनिकासी के तुरंत प्रबंध कर लोगों को राहत देने की मांग की। एसडीएम ने इस समस्या को गंभीरता से लिया और स्वयं मौके का निरीक्षण कर सम्बंधित अधिकारियों को मौके पर ही तलब करने और समस्या का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया है।

                                                                                            जलमग्न भट्टू की सड़कें

भट्टू मण्डी की पंचायत ने  जलनिकासी का संभाला मोर्चा   भट्टू मण्डी की पंचायत ने स्वयं जलनिकासी का मोर्चा संभाला और भट्टू मण्डी से पानी निकासी के प्रयास किए। बीडीपीओ डॉ. भजनलाल भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस मामले को लेकर ग्राम पंचायत भट्टू मण्डी का एक प्रतिनिधिमंडल वीरवार को सरपंच प्रतिनिधि आशु सिंगला व आशु गोयल के नेतृत्व में फतेहाबाद में एसडीएम से मिला और उन्हें मांग पत्र सौंपकर जलनिकासी के तुरंत प्रबंध कर लोगों को राहत देने की मांग की। एसडीएम ने इस समस्या को गंभीरता से लिया और स्वयं मौके का निरीक्षण कर सम्बंधित अधिकारियों को मौके पर ही तलब करने और समस्या का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया है। एसडीएम से मिलने पहुंचे भट्टू मण्डी सरपंच के प्रतिनिधि आशु सिंगला, आशु गोयल, किसान नेता कामरेड विष्णुदत्त, रोहताश डूडी, किशोरी लाल, रण सिंह माचरा आदि ने बताया कि वीरवार को भट्टू मण्डी में हुई जोरदार बरसात से पूरी मण्डी की सडक़ों पर भारी जलभराव हो गया है।

भट्टू मण्डी को जाने वाला रास्ता भी पूरी तरह बरसाती पानी में डूबा                                                             अस्पताल के पास तो हालत इतने बिगड़ चुके हैं कि कोई भी मरीज अस्पताल में जा तक नहीं सकता। यहां यह वर्षों पुरानी समस्या है। होती है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन और जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण यहां कई-कई दिनों तक पानी खड़ा रहने से मरीजों को काफी परेशानी भट्टू मण्डी को जाने वाला रास्ता भी पूरी तरह बरसाती पानी में डूबा हुआ है, जिस कारण वाहन लेकर यहां से निकलना तो दूर की बात, पैदल जाना तक मुश्किल है। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को बताया कि ग्राम पंचायत का यह एरिया पीडब्ल्यूडी, हुडा और मार्किट कमेटी के अधीन आता है लेकिन तीनों विभागों द्वारा जलनिकासी को लेकर कोई प्रबंध नहीं किए गए है। यहां तक कि इन विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचना तक जरूरी नहीं समझा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि ग्राम पंचायत के सदस्य स्वयं सुबह से लेकर रात तक जलनिकासी के प्रबंधों में लगे रहे। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के पास इतना फंड नहीं है कि बार-बार पानी निकासी की जा सके। हर बार बरसात के समय यही समस्या आती है। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से जलनिकासी की पुख्ता व्यवस्था करने और पंचायत को इसके लिए पर्याप्त फंड मुहैया करवाए जाने की मांग की है।

Street Mail July 6, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article नेशनल गतका कप चैंम्पियनशिप हेतू ट्रायल 9 को गुरूद्वारा झाड़ साहिब में: स्वर्ण सिंह रतिया
Next Article बंदर पकडऩे की मांग को लेकर पार्षदों ने दिया नप में धरना
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited

Removed from reading list

Undo