By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: इनसो 6 अगस्त को हिसार में मनाएगी अपना 21वां स्थापना दिवस : प्रदेश प्रवक्ता जतिन खिलेरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > इनसो 6 अगस्त को हिसार में मनाएगी अपना 21वां स्थापना दिवस : प्रदेश प्रवक्ता जतिन खिलेरी
Fatehabad News

इनसो 6 अगस्त को हिसार में मनाएगी अपना 21वां स्थापना दिवस : प्रदेश प्रवक्ता जतिन खिलेरी

Street Mail
Last updated: July 7, 2023 12:05 pm
Street Mail
2 years ago
Share
SHARE
Highlights
  • -जतिन खिलेरी ने प्रदेश प्रवक्ता बनाने पर पार्टी हाइकमान का जताया आभार
  • -जिला कार्यालय में नव नियुक्त प्रदेश प्रवक्ता जतिन खिलेरी ने पत्रकारों से की बातचीत

फतेहाबाद। इनसो 6 अगस्त, 2023 को हिसार में अपना 21वां स्थापना दिवस मनाएगी। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। यह बात जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश प्रवक्ता जतिन खिलेरी बिश्रोई ने जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। पार्टी कार्यालय में पहुंचने पर नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता जतिन खिलेरी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जतिन खिलेरी ने उन्हें प्रदेश प्रवक्ता बनाने पर पार्टी हाइकमान का आभार जताया।
प्रदेश प्रवक्ता जतिन खिलेरी ने कहा कि युवा जजपा अब पूरे प्रदेश में एक बूथ एक यूथ और एक बूथ पर एक महिला सखी कार्यक्रम को भी लेकर रूपरेखा तैयार कर रही है। प्रदेश में सभी बूथों पर यह कार्यक्रम होंगे और बूथ पर इनकी नियुक्तियां की जाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं की मेहनत की बदौलत जननायक जनता पार्टी ने सत्ता में हिस्सेदारी की है। पार्टी के युवा रीढ़ है। अब युवा 2024 की तैयारियों में जुट गए है। 2024 में दुष्यंत चौटाला को उप मुख्यमंत्री बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।
प्रदेश प्रवक्ता श्री खिलेरी ने कहा कि 2019 में गठबंधन सरकार में शामिल होने के बाद जननायक जनता पार्टी ने जनता से किए वायदे को निभा रही है। हरियाणा में प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों में 75 प्रतिशत हरियाणा के युवाओं को आरक्षण देेने का महत्वपूर्ण काम किया गया है, वहीं महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत भागीदारी दी गई है।
प्रदेश प्रवक्ता जतिन खिलेरी ने फतेहाबाद मुख्यालय पर राजकीय महाविद्यालय बनने का स्वागत करते हुए कहा कि जिला के युवाओं की वर्षों पुरानी मांग सरकार ने पूरी की है। कॉलेज इसी सत्र से शुरू हो रहा है जो युवाओं के लिए एक बड़ा कदम है। इसके अलावा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के परीक्षा केंद्र परीक्षार्थियों के 60 किलोमीटर के दायरे में करवाने का कार्य भी युवाओं के हित में है।
इस अवसर पर युवा जजपा जिलाध्यक्ष मोहित खिचड़, सीएम विंडो एनीमेट पर्सन कुलदीप सीगड़, इनसो के राष्ट्रीय सचिव अनिल डागर, इनसो नेता विवेक भैरव, एमसी रोहताश जांगड़ा, कार्यालय सचिव इंद्र झाझड़ा, प्रिंस बिश्रोई, सतीश गढवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article एमई चौपड़ा मामले की जांच जारी: एडीसी
Next Article धरने के बाद नप प्रशासन हरकत में, सांय को ही पहुंची बंदर पकडऩे वाली टीम
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited