By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: बाढ़ से घिरा फतेहाबाद, अयाल्की को बचाने के लिए तोड़ी सड़क, हुआ पथराव
Share
Notification Show More
Latest News
प्रशासन के तुगलकी फैसले पर चोट:  युवा कांग्रेस नेता आनंदवीर ने अपने कार्यालय में अस्थाई लाइब्रेरी खोली
Fatehabad News
जिला पुस्तकालय को शहर से बाहर शिफ्ट करने का विरोध जारी, युवा फर्श पर बैठकर कर रहे है सीईटी की तैयारी
Fatehabad News
जिला पुस्तकालय को शहर से दूर शिफ्ट करने का विरोध, पपीहा टूरिस्ट कॉपलैक्स के भवन में जगह देने की मांग
Fatehabad News
फतेहाबाद के जितेंद्र गोस्वामी का जलवा छाया अब हैदराबाद में भी, 8 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स वाला इंस्टाग्राम हैक अकाउंट किया रिकवर
Fatehabad News
प्रवीन जोड़ा ने हरियाणा के महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की
Fatehabad News
Aa
Aa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > बाढ़ से घिरा फतेहाबाद, अयाल्की को बचाने के लिए तोड़ी सड़क, हुआ पथराव
Fatehabad News

बाढ़ से घिरा फतेहाबाद, अयाल्की को बचाने के लिए तोड़ी सड़क, हुआ पथराव

धिड़ में आबादी तक पहुंचा पानी

Street Mail
Last updated: 2023/07/18 at 10:36 AM
Street Mail 2 years ago
Share
SHARE
Highlights
  • ग्रामीणों का आरोप, प्रशासन की ओर से नहीं मिल रही कोई मदद-
  • विधायक दुड़ाराम व भाजपा अध्यक्ष बलदेव ग्रोहा ने हलके के गांवों का किया दौरा
  • गांव रजाबाद, धिड़, अयाल्की का रंगोई नाला व माजरा, काताखेड़ी व भिरडाना में रंगोई जगह-जगह से टूट
  • गांव तलावाड़ा के पास सड़क पर बह रहे पानी के बीच एक ट्रैक्टर पलट गया
  • फतेहाबाद की ओर भी पानी तेजी से बढ़ रहा है
https://www.streetmail.in/wp-content/uploads/2023/07/WhatsApp-Video-2023-07-18-at-1.22.33-PM.mp4

फतेहाबाद: फतेहाबाद में बाढ़ का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। गांव अयाल्की की आबादी को बचाने के लिए अयाल्की के पास सड़क को तोड़ दिया गया है, जिससे फतेहाबाद से अयाल्की व अहरवां का संपर्क टूट गया है। अयाल्की के रंगोई नाले पर पानी जगह-जगह से ओवरफ्लो हो गया है और यह पानी फतेहाबाद की ओर आ रहा है। गांव धिड़ में भी हालात काफी नाजुक बनेे हुए हैं। यहां पर पानी आबादी तक पहुंच चुका है और लोग अपने स्तर पर घरों के आगे कट्टे लगा रहे हैं। गांव काताखेड़ी में भी आबादी को बचाने के लिए ग्रामीणों ने सड़क को तोड़ दिया। इससे पहलेे गांव रजाबाद, काताखेड़ी, भिरडाना तक पानी पहुंच गए हैं। धिड़ के लोगों का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव को बचाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए। प्रशासनिक अधिकारी तो दूर गांव का सरपंच भी उनके गांव में राहत कार्य नहीं करवा पाया है। जिले में बाढ़ के हालात काफी नाजुक होते जा रहे हैं। विधायक दुड़ाराम व भाजपा अध्यक्ष बलदेव ग्रोहा ने हलके के गांवों का दौरा किया है। उन्होंने बताया कि सरकार का प्रयास है कि आबादी वाले क्षेत्र में पानी न घुसे, लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है और वह पैनिक ना लेकर प्रशासन से हर प्रकार का सहयोग ले सकते हैं।

https://www.streetmail.in/wp-content/uploads/2023/07/WhatsApp-Video-2023-07-18-at-1.22.33-PM-1.mp4

गांव रजाबाद, धिड़, अयाल्की का रंगोई नाला व माजरा, काताखेड़ी व भिरडाना में रंगोई जगह-जगह से टूट गई है और पानी गांवों की ओर लगातार बढ़ रहा है। फतेहाबाद की ओर भी पानी तेजी से बढ़ रहा है। अयाल्की के पास से गुजरने वाले रंगोई नाले पर एसपी आस्था मोदी ने डेरा जमा लिया है। यहां पर उनके साथ एसडीएम राजेश कुमार व अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी डटे हुए हैं। रंगोई के बढ़ते पानी के चलते यहां पर रतिया-फतेहाबाद मार्ग पुल का हिस्सा पर धंस गया है। एहतियात के तौर पर इस मार्ग को वन वे करके पुलिस कर्मचारी धीरे-धीरे वाहनों को निकाल रहे थे, लेकिन अब अयाल्की के पास सड़क तोड़े जाने से रतिया-फतेहाबाद मार्ग भी अवरूद्ध हो गया है। जाखल, टोहाना व रतिया में भी हालात नाजुक बने हुए हैं। राहत शिविरों में शरणार्थियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

अयाल्की में शरणार्थियों ने आरोप लगाया कि उनको प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिल रही है। वहीं अयाल्की में शरणार्थियों की मदद के लिए श्री श्याम सेवा गो सेवा समिति के कार्यकर्ता फल आदि लेकर वहां पहुंचे हैं। समिति के सदस्यों को हालांकि सड़क टूटने के कारण परेशानी हुई, लेकिन वह लिंक मार्गों से होते हुए यहां पर पहुंचे हैं। संस्था के सदस्यों ने बताया कि वह सुबह यहां पर रूके लोगों को दूध व ब्रेड आदि का भी प्रबंध करेंगे। गांव तलावाड़ा के पास सड़क पर बह रहे पानी के बीच एक ट्रैक्टर पलट गया। लोगों ने चालक को रेस्कयू किया।

https://www.streetmail.in/wp-content/uploads/2023/07/WhatsApp-Video-2023-07-18-at-1.22.34-PM.mp4
TAGGED: flood
Street Mail July 18, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article अनिश्चितकालीन हड़ताल के 13वें दिन लिपिक वर्ग के कर्मचारियों ने लघु सचिवालय परिसर में किया पौधारोपण
Next Article फतेहाबाद शहर तक पहुंचा बाढ़ का पानी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited

Removed from reading list

Undo