By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण
Share
Notification Show More
Latest News
प्रशासन के तुगलकी फैसले पर चोट:  युवा कांग्रेस नेता आनंदवीर ने अपने कार्यालय में अस्थाई लाइब्रेरी खोली
Fatehabad News
जिला पुस्तकालय को शहर से बाहर शिफ्ट करने का विरोध जारी, युवा फर्श पर बैठकर कर रहे है सीईटी की तैयारी
Fatehabad News
जिला पुस्तकालय को शहर से दूर शिफ्ट करने का विरोध, पपीहा टूरिस्ट कॉपलैक्स के भवन में जगह देने की मांग
Fatehabad News
फतेहाबाद के जितेंद्र गोस्वामी का जलवा छाया अब हैदराबाद में भी, 8 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स वाला इंस्टाग्राम हैक अकाउंट किया रिकवर
Fatehabad News
प्रवीन जोड़ा ने हरियाणा के महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की
Fatehabad News
Aa
Aa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण
Fatehabad News

राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण

Street Mail
Last updated: 2023/08/15 at 8:56 AM
Street Mail 2 years ago
Share
SHARE
Highlights
  • 2047 तक विकास में हरियाणा होगा देश में सर्वोच्च: मुख्यमंत्री मनोहर लाल
  • -कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनौतिपूर्ण विवादों का चुटकियों में किया समाधान
  • -हिसार में बनेगी गुरूग्राम की तरह मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी

फतेहाबाद: हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि वर्ष 2047 तक हरियाणा राज्य पूरे देश में विकास के मामले में सर्वोच्च स्थान पर होगा। मुख्यमंत्री मंगलवार को आजादी की 76वीं वर्षगांठ पर फतेहाबाद में आयोजित राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए देश की आजादी में योगदान एवं बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को याद किया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। फतेहाबाद की पुलिस लाइन में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की तथा राष्ट्रगान की धुन के साथ ध्वजारोहण किया और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए अपना संदेश दिया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने लघु सचिवालय के समीप स्थित शहीदी स्मारक पर वीर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया। पुलिस लाइन, फतेहाबाद प्रांगण में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने परेड की टुकडिय़ों का निरीक्षण किया। परेड की टुकडिय़ों ने शानदार मार्चपास्ट किया तथा राष्ट्रध्वज को सलामी देतेे हुए मंच के सामने से गुजरी। परेड का नेतृत्व एएसपी भिवानी लोगेश सिंह ने किया।


मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा के वीरों ने भी आजादी के आंदोलन में बढ़-चढ़ कर भाग लिया था । उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भी वर्ष 1962, 1965 व 1971 के विदेशी आक्रमणों और आप्रेशन कारगिल युद्ध के दौरान वीरता की नई मिसाल पेश की है। मुख्यमंत्री ने महान स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि वे आजादी के लिए मर-मिटने वाले ज्ञात-अज्ञात शहीदों के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।  

मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने कहा कि आजादी का यह पावन पर्व उपलब्धियों का जश्न मनाने का दिन भी है। आज भारत अपनी उन्नत प्रौद्योगिकी और प्रतिभा के बल पर चंद्रयान और मंगलयान जैसे मिशन शुरू कर रहा है। हाल ही में हमारा चन्द्रयान-3 चांद की कक्षा में प्रवेश कर चुका है और आज से एक सप्ताह बाद चांद पर उतरेगा। हम अपनी तकनीक के बल पर इसकी यात्रा और लैंडिंग को घर बैठे देख सकते हैं।
उन्होंने देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी को दूरगामी विजन वाला प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि मोदी जी ने कई चुनौतिपूर्ण विवादों का चुटकियों समाधान कर दिया। जम्मू एवं कश्मीर से अनुच्छेद-370 व धारा 35-ए को हटाकर कश्मीर से कन्याकुमारी तक अखंड भारत का सपना साकार किया है। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू कर करोड़ों देशवासियों की आस्था को मजबूती दी है, जो अब पूरा होने को है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम पिछले 2 सालों से आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। इस महोत्सव के समापन पर इस बार प्रधानमंत्री ने मेरी माटी-मेरा देश अभियान चलाया है। गत 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर शुरू किये गए इस अभियान में देश के हर गांव व हर शहर की मिट्टी एकत्रित की जा रही है।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के बंटवारे को 20वीं शताब्दी की सबसे बड़ी त्रासदी बताते हुए उसके पीडि़तों की याद में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाना शुरू किया है। वन रैंक-वन पेंशन की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करके वीर सैनिकों का मनोबल बढ़ाया है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू कर 21वीं सदी का आत्मनिर्भर भारत बनाने का मार्ग प्रशस्त किया है, हरियाणा में हमारी सरकार ने वर्ष 2025 तक ही इस नई नीति को पूर्ण रूप से लागू करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए अन्य कदमों की जानकारी देते हुए कहा कि सर्जिकल एयर स्ट्राइक, नागरिकता संशोधन कानून, तीन तलाक की कुप्रथा से मुक्ति, स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, जल संरक्षण आदि अनेक युग-परिवर्तनकारी कदम उठाए गए हैं।
 

पुराने पड़ चुके सिस्टम की अड़चनों को दूर किया
मुख्यमंत्री ने प्रदेश का विकास करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वर्ष 2014 में जब हमने जनसेवा का दायित्व संभाला तो हमारा लक्ष्य हर हरियाणवी के हितों की सुरक्षा करना था। हमने पूरे प्रदेश के लोगों को अपना परिवार माना है। किसी धर्म, सम्प्रदाय, जाति, क्षेत्र आदि के भेदभाव के बिना हरियाणा एक-हरियाणवी एक के भाव से सब नागरिकों और सब क्षेत्रों का समान विकास हमारी प्राथमिकता रहा है। पिछले 9 वर्ष हरियाणा में सद्भाव, सौहार्द, समान विकास, समरसता, सहिष्णुता के साथ-साथ उन बदलावों के साक्षी रहे हैं, जिनसे हर आदमी का जीवन सरल, सुगम और सुरक्षित हुआ है। इसके लिए समदृष्टि के साथ-साथ पुराने पड़ चुके सिस्टम की उन अड़चनों को दूर करना जरूरी था, जो जनसेवा और जनता के बीच दीवार बनकर खड़ी हो चुकी थी।


 वर्ष 2023 को मना रहे हैं अन्त्योदय आरोग्य वर्ष
उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 को हम अंत्योदय आरोग्य वर्ष के रूप में मना रहे हैं। इसमें गरीबों के मुफ्त ईलाज के लिए लगभग 85 लाख आयुष्मान भारत-चिरायु कार्ड घर बैठे ही बनाए गए हैं। निरोगी हरियाणा योजना में लगभग 25 लाख गरीबों के स्वास्थ्य की जांच की है। हर घर नल से जल कार्यक्रम में 13 लाख घरों में स्वच्छ पेयजल पहुंचाया है। हमने गरीबों का जीवन-स्तर ऊपर उठाने के लिए अंत्योदय मेले लगाकर 50 हजार से अधिक गरीबों को स्वरोजगार के लिए ऋण प्रदान किए हैं। गरीबों के सिर पर छत उपलब्ध करवाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 36 हजार मकान बनाए गए हैं तथा 16 हजार मकान निर्माणाधीन हैं। हमने हर गरीब को राशन वितरण सुनिश्चित करने के लिए राशन डिपुओं पर पीओएस मशीनें लगवाई हैं। अब कोई भी व्यक्ति फर्जी तरीके से राशन प्राप्त नहीं कर सकता।
उन्होंने कहा कि गरीबों का अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने का सपना साकार करने के लिए चिराग योजना चलाई गई है। उन्हें कई तरह की छात्रवृतियां भी दी जाती हैं। सरकारी नौकरियों में गरीब परिवारों के उम्मीदवारों को 5 अतिरिक्त अंक दिये जा रहे हैं। यही नहीं, कौशल रोजगार निगम के माध्यम से कच्चे कर्मचारियों की भर्ती में भी गरीब परिवारों के युवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। हमने समाज के हर कमजोर वर्ग की मदद की है। इसके लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन का दायरा बढ़ाया गया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की क्षमताओं का पूर्ण उपयोग करने के लिए उन्हें वह शिक्षा प्रदान की जानी जरूरी है, जो उन्हें रोजगार ढूंढने वाला नहीं, बल्कि रोजगार प्रदाता बनाये। इसी सोच पर चलते हुए हमने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू की है। हमने स्कूल से लेकर विश्वविद्यालय तक की शिक्षा को कौशल के साथ जोड़ा है। हमने युवाओं के स्वाभिमान और उनकी योग्यता का सम्मान किया है। उन्होंने बताया कि 1 लाख 10 हजार युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी हैं। आउटसोर्सिंग सेवाओं में युवाओं को ठेकेदारों के शोषण से बचाने के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम बनाया है। विदेश में जाने के इच्छुक युवाओं के लिए ऑनलाइन पासपोर्ट सुविधा शुरू की है। नौकरी के लिए बार-बार आवेदन शुल्क देने से छुटकारा दिलाने के लिए एकल पंजीकरण सुविधा दी गई है। आज खेल जगत में हरियाणा का ऊंचा नाम है। हमारे युवा बड़ी उपलब्धियां प्राप्त कर देश-प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। हम उनके लिए अति आधुनिक खेल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर रहे हैं ताकि उन्हें वैश्विक मानकों के अनुसार खेल-प्रशिक्षण की सुविधा मिले। हम प्रतिभावान खिलाड़ी तराशने के लिए कैच दैम यंग की अवधारणा को अपना रहे हैं। इसके लिए जगह-जगह खेल नर्सरियां स्थापित की गई हैं। मेडल जीतने वाले खिलाडिय़ों को नकद पुरस्कार देने के साथ-साथ सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं। अवार्ड पाने वाले खिलाडिय़ों को मासिक मानदेय भी दिया जाता है।

महिलाओं को बनाया विकास में भागीदार
मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव समाज के निर्माण और विकास में महिलाओं का बड़ा योगदान है। हम इस आधी आबादी का आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास करने व उन्हें सुरक्षित परिवेश मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने गांवों के विकास में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिषत प्रतिनिधित्व दिया है। महिलाओं के लिए आजीविका के अवसर बढ़ाने के लिए एक-तिहाई राशन डिपो महिलाओं को देने का प्रावधान किया गया है। अटल किसान मजदूर कैंटीन व वीटा बिक्री केन्द्रों का संचालन भी महिलाओं को सौंपा गया है। स्वरोजगार के लिए महिलाओं के 56 हजार स्वयं सहायता समूहों का गठन भी किया गया है। बेटियों को उच्चतर शिक्षा की सुविधा प्रदान करने के लिए हमने 20 किलोमीटर के दायरे में एक कॉलेज स्थापित किया है। प्रदेश में 76 नए कॉलेज खोले गए हैं। इनमें आधे से अधिक लड़कियों के हैं। आज पोस्ट ग्रेजुएशन तक लड़कियों को मुफ्त शिक्षा दी जा रही है।
 

हिसार में भी बनाएंगे मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी
उन्होंने बताया कि हमने शहरी स्थानीय निकायों की शक्तियों के विकेंद्रीकरण के लिए भी कई कदम उठाए हैं। हमने मेयर का प्रत्यक्ष चुनाव करवाया है। शहरी स्थानीय निकायों की वित्तीय स्थिति मजबूत करने के लिए सम्पत्ति के पंजीकरण पर स्टाम्प शुल्क का दो प्रतिशत राजस्व इन्हें प्रदान किया गया है। हम प्रदेश के शहरों और कस्बों में आधारभूत संरचना सुदृढ़ बनाने पर विशेष बल दे रहे हैं। करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पंचकूला को स्मार्ट सिटी बनाया जा रहा है। गुरुग्राम, फरीदाबाद और पंचकूला के विकास के लिए मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी का गठन किया गया है, हिसार में भी यह अथोरिटी बनाएंगे। शहरों की हर संपत्ति की प्रॉपर्टी आई.डी. बनाई है।
उन्होंने प्रदेश के लोगों से अपनी महान सांस्कृतिक परम्पराओं और उच्च नैतिक मूल्यों पर चलते हुए सभी प्रकार के सामाजिक, धार्मिक व साम्प्रदायिक भेदभावों को भुलाकर आपसी प्रेम-प्यार व भाईचारे को बनाए रखने का आहवान किया।
इस अवसर पर समारोह में विभिन्न स्कूली बच्चों ने देश भक्ति के साथ साथ हरियाणवी, पंजाबी व देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तूति दी। मुख्य अतिथि ने समारोह के दौरान स्वतन्त्रता सेनानियों, शहीद परिवारों तथा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व देश का नाम रोशन करने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने समारोह में भाग लेने वाले बच्चों के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश के स्कूलों के लिए बुधवार को छुट्टी की भी घोषणा की। इसके अलावा प्रदेश स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुलिस जवान के कमांडों ने मोटर साइकिल पर हैरतअंगेज करतब भी दिखाए। वहीं दूसरी ओर पुलिस जवानों ने घुड़सवारी करते हुए अपने कौशल का प्रदर्शन किया। इसके साथ-साथ समारोह में हरियाणा पुलिस की सीआईडी द्वारा किसी लावारिस वस्तु में बम्ब मिलने की सूचना मिलने पर उस पर कार्रवाई करते हुए उसके निष्क्रिय करने की प्रक्रिया भी नाटक के माध्यम से दिखाई गई। समारोह में हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला, एडीजीपी आलोक राय, एडीजीपी सीआईडी आलोक मित्तल, एडीजीपी हिसार मंडल श्रीकांत जाघव, हिसार मंडलायुक्त गीता भारती, उपायुक्त मनदीप कौर, एसपी आस्था मोदी, सेशन जज डीआर चालिया, भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, जजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र बेनीवाल, नगर परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र खिची, उपाध्यक्ष सविता टूटेजा, जिप अध्यक्ष सुमन खिचड़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणामान्य नागरिक मौजूद रहे

Street Mail August 15, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article आयुष्मान भारत-चिरायु हरियाणा योजना के विस्तारीकरण पोर्टल  लॉन्च
Next Article सिरसा लोकसभा से आप के अशोक तंवर हो सकते है ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited

Removed from reading list

Undo