By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: बीपी मंडल की जयंती पर करनाल में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > बीपी मंडल की जयंती पर करनाल में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम
Fatehabad News

बीपी मंडल की जयंती पर करनाल में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

फतेहाबाद में पूर्व मंत्री ने ली पदाधिकारियों की बैठक

Street Mail
Last updated: August 18, 2023 9:01 am
Street Mail
2 years ago
Share
SHARE

फतेहाबाद। पूर्व मंत्री अत्तर सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ओबीसी सैल के राष्ट्रीय चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव के निर्देशानुसार देशभर में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मंडल आयोग (अन्य पिछड़ा वर्ग) के निर्माता एवं अध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई जाएगी। हरियाणा में 25 अगस्त को करनाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर के कार्यकर्ता भाग लेंगे। पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी शुक्रवार को फतेहाबाद में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। अतर सिंह सैनी और कांग्रेस ओबीसी सैल के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष तेलूराम जांगड़ा ने आज फतेहाबाद में राज्य स्तरीय जयंती समारोह को लेकर कांग्रेस ओबीसी सैल के पदाधिकारियों की बैठक ली और उनकी ड्यूटियां भी निर्धारित की। उन्होंने पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे करनाल में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ताओं को लेकर पहुंचे। कांग्रेस ओबीसी सैल के जिलाध्यक्ष एवं बार एसोसिएशन के प्रधान नरेश सोनी एडवोकेट व शहरी प्रधान मुकेश प्रजापत ने कांग्रेस नेताओं का फतेहाबाद पहुंचने पर स्वागत किया और कहा कि करनाल में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह को लेकर फतेहाबाद के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और फतेहाबाद जिले से भारी संख्या में कार्यकर्ता इस समारोह में भाग लेंगे।  इस अवसर पर टोहाना प्रधान बलकार सैनी, टोहाना ग्रामीण प्रधान पवन कुमार, भूना प्रधान विजय सरपंच, उपप्रधान सुशील कुमार, बार एसोसिएशन रतिया के पूर्व प्रधान वेद कम्बोज एडवोकेट, अजय मताना एडवोकेट, विजय जाखड़ सिंथला, प्रवीन प्रजापति, भीम सिंह प्रजापति भूना, रमेश सोनी, सुरेश यादव, रामानंद निराणियां जिलाध्यक्ष सिरसा, सत्यनारायण निराणियां सिरसा, बलबीर सोनी, संदीप सिंथला, प्रदीप सिंथला, राजवीर सोनी, नीरज फौजी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article सीएम ड्यूटी की मजबूरी बता चोरी की रिर्पोट दर्ज करने से किया इंकार
Next Article मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का हल्ला बोल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited