By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: 8 को रतिया व 15 को टोहाना विधायक का भी घेराव करेंगे किसान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > 8 को रतिया व 15 को टोहाना विधायक का भी घेराव करेंगे किसान
Fatehabad News

8 को रतिया व 15 को टोहाना विधायक का भी घेराव करेंगे किसान

विधायक आवास घेराव में भाग लेंगे संयुक्त किसान नेता के राष्ट्रीय नेता जोगेन्द्र सिंह उग्राहां और इन्द्रजीत सिंह

Street Mail
Last updated: August 30, 2023 9:50 am
Street Mail
2 years ago
Share
फोटो - फतेहाबाद। पड़ाव पर बैठे किसानों को संबोधित करते किसान नेता।
SHARE
फतेहाबाद। बाढ़ और सेमग्रस्त पीडि़त किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा फतेहाबाद द्वारा 31 अगस्त को सुबह 11 बजे फतेहाबाद के विधायक के आवास का घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय स्तर के नेता भी भाग लेंगे। इसके बाद किसानों ने आंदोलन को ओर तेज करते हुए 8 सितम्बर को रतिया विधायक और 15 सितम्बर को टोहाना के विधायक का भी घेराव करने का निर्णय लिया है। संयुक्त किसान मोर्चा के जिला संयोजक जगतार सिंह ने कहा कि पिछले करीब पौने दो महीने से फतेहाबाद जिले का बहुमत हिस्सा बाढ़ और सेमग्रस्त प्रभावित है। पिछले 15 दिनों से संयुक्त किसान मोर्चा फतेहाबाद के बैनर तले किसान डीसी दफ्तर पर पक्का पड़ाव डाल कर दिन रात किसान मजदूर अपनी मांगों के समाधान के लिए आवाज बुलंद कर रहे हैं, लेकिन फतेहाबाद विधायक पर सत्ता का चश्मा चढ़ा हुआ है, जिन्हें फतेहाबाद जिले के लोगों की समस्याएं दिखाई नहीं देती। ऐसे में किसानों ने 31 अगस्त को उनके आवास का घेराव करने का निर्णया लिया है। इस प्रदर्शन में संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय नेता जोगेन्द्र सिंह उग्राहां व राज्य संयोजक इन्द्रजीत सिंह भी भाग लेंगे। आज के पड़ाव की अध्यक्षता पतराम ढाणी इस्सर, सतबीर सिंह डुल्ट, पंजाब सिंह तलवाड़ा और राजविंदर चहल ने संयुक्त रूप से की तथा संचालन रामकुमार बहबलपुरिया और धन्ना सिंह ने संयुक्त रूप से किया। आज के पड़ाव को सम्बोधित करते हुए मनफूल सिंह ढाका, जोगेंद्र सिंह भ्याणा, धर्मपाल फुलां एडवोकेट, संदीप कुमार सिरढाण, पंजाब सिंह तलवाड़ा सहित अनेक किसान नेताओं ने सम्बोधित किया और कहा कि भाजपा सरकार और उसके विधायक जनता की समस्याओं की अनदेखी कर रहे है।
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article रक्षाबंधन के पर्व पर अपनी बहन के घर राखी बंधवाने जा रहे बुजुर्ग व उसकी पत्नी को बोलेरो ने कुचला, मौत
Next Article पुराना एसडीएम निवास के सामने मिला एक्सपायरी दवाईयों से भरा लिफाफा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited