By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: जिला प्रधान के लिए राय लेने आई कमेटी के समक्ष सैलजा समर्थकों की नारेबाजी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > जिला प्रधान के लिए राय लेने आई कमेटी के समक्ष सैलजा समर्थकों की नारेबाजी
Fatehabad News

जिला प्रधान के लिए राय लेने आई कमेटी के समक्ष सैलजा समर्थकों की नारेबाजी

Street Mail
Last updated: September 8, 2023 9:57 am
Street Mail
2 years ago
Share
SHARE

फतेहाबाद: कांग्रेस का जिला अध्यक्ष चुनने के लिए आज कांग्रेस आब्जर्वर ने पुराना बस स्टैंड स्थित रेस्ट हाउस में जिला के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। ऑब्जर्वर कुलजीत बछेल ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। रेस्ट हाउस में विधानसभा हल्का फतेहाबाद रतिया व टोहाना से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे। कांग्रेस टिकट के उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ रेस्ट हाउस पहुंचे। एसीसीआई के पर्यवेक्षक कुलदीप बछेल, प्रदेश कांग्रेस के पर्यवेक्षक व खरखौदा के विधायक जयवीर वाल्मीकि व कालका के कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी ने जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जिला संगठन बनाने के लिए जानकारी हासिल की। वहीं बैठक से पहले कांग्रेस में गुटबाजी भी देखने को मिली। रतिया व टोहाना से आए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा गुट के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शैलजा के पक्ष में जोरदार नारेबाजी की। काफी देर तक बैठक स्थल पर कुमारी शैलजा जिंदाबाद राहुल गांधी जिंदाबाद तथा तानाशाही नहीं चलेगी के नारे गुंजते रहे। इस उपरांत कुमारी शैलजा गुट के वरिष्ठ नेता व टोहाना से टिकट के दावेदार जयपाल लाली, रतिया से कांग्रेस के टिकट के दावेदार मंगतराम लालवास, सुरेंद्र वरतिया, अमनदीप बरार, सुधीर गोदारा आदि ने ऑब्जर्वर कुलदीप बछेल व आए हुए नेताओं से मुलाकात कर एक स्वर में कहा की फतेहाबाद जिले से कांग्रेस जिला प्रधान कुमारी शैलजा की पसंद का होना चाहिए। इन नेताओं का कहना था की कुमारी शैलजा व उनके पिता चौधरी दलबीर सिंह इस क्षेत्र से तीन बार सांसद रह चुके हैं। इसलिए इस जिले का कांग्रेस प्रधान वही बने जिसे कुमारी शैलजा चाहे। आब्जर्वर ने जयपाल लाली से कहा कि वह लोकसभा उम्मीदवार नहीं बल्कि जिला प्रधान पर राय लेने आए हैं। इस पर जयपाल लाली ने कहा हम किसी का नाम नहीं लेते। हमें कुमारी शैलजा द्वारा घोषित व्यक्ति स्वीकार है। इसी तरह फतेहाबाद हल्के से पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, जिला कोऑर्डिनेटर अरविंद शर्मा, नवनीत गोदारा, भीमसेन नारंग, विनोद आदि ने लिखित ज्ञापन देकर पर्यवेक्षकों से कहा कि यह क्षेत्र कुमारी शैलजा का पैतृक क्षेत्र है। कुमारी शैलजा लगातार फतेहाबाद के लोगों से जुड़ी रही हैं। फतेहाबाद के लोग व कांग्रेस जन उन्हें अपना नेता मानते हैं। हम कुमारी शैलजा को अधिकृत करते हैं कि वह जिस व्यक्ति को भी कांग्रेस का जिला अध्यक्ष व पदाधिकारी बनाना चाहे सभी कांग्रेस जन उसे स्वीकार करेंगे। वहीं दूसरी और हुड्डा गुट के फतेहाबाद से पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह गिल्लाखेडा, रतिया के पूर्व विधायक जरनैल सिंह, डॉ वीरेंद्र सिवाच, जग्गू मिस्त्री, दीपक भिरड़ाना व टोहाना से पूर्व जिला प्रधान रणधीर सिंह आनंदवीर गिल्लाखेड़ा, गुलबहार ङ्क्षसह आदि ने पर्यवेक्षकों से कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जिसे भी जिला प्रधान बनाकर भेजेंगे उन्हें वह स्वीकार होगा। सूत्रों के मुताबिक इन नेताओं की टोहाना निवासी व पूर्व जिला प्रधान रणधीर सिंह के नाम पर सहमति है। समाचार लिखे जाने तक कांग्रेस की बैठक जारी थी। एक बात जो लिखने योग्य है वह यह है कि बैठक देखकर लगा कि कांग्रेस ही गुटबाजी को हवा देती है और इसी वजह से हारती है। जिला प्रधान को लेकर ही तीन-तीन गुट बन गए हैं। ऐसे में कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ दो गुट तो मैदान में उतरेंंगे ही। अ’छा होता कांग्रेस गुप्त सर्वे करवा कर जिला प्रधानों की सूचि जारी कर देती।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article जिला मुख्यालय पर लाईब्रेरी बनने का रास्ता साफ, प्रशासन ने लैंड ट्रांसफर का केस भेजा
Next Article   मिनी बाइपास के साथ लगती डिस्ट्रीब्यूटरी पर बनेगा मार्निंग वॉक के लिए ट्रैक
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited