By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: लेफ्टिनेंट की ट्रेनिंग कर फतेहाबाद लौटे विनय का हुआ जोरदार स्वागत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > लेफ्टिनेंट की ट्रेनिंग कर फतेहाबाद लौटे विनय का हुआ जोरदार स्वागत
Fatehabad News

लेफ्टिनेंट की ट्रेनिंग कर फतेहाबाद लौटे विनय का हुआ जोरदार स्वागत

Street Mail
Last updated: September 15, 2023 10:41 am
Street Mail
2 years ago
Share
फतेहाबाद। भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने के बाद अपने परिवार के साथ खुशी मनाते विनय सिंहमार।
SHARE

फतेहाबाद। शहर के सुंदर नगर निवासी विनय सिंहमार ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट की ट्रेनिंग पूरी कर ली है। सुंदर नगर के रहने वाले धर्मवीर सिंह व राजवंती के होनहार बेटे विनय सिंहमार लेफ्टिनेंट की ट्रेनिंग पूरी कर शहर लौटने पर परिवार वालों में खुशी में लहर है और फतेहाबाद पहुंचने पर लोगों ने विनय का जोरदार स्वागत किया। लेफ्टिनेंट विनय ने बताया कि उसका कैरियर वर्ष 2017 में शुरू हुआ था। ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद एनसीसी क्लीयर करने के बाद मिलिट्री के लिए तैयारी आरंभ कर दी थी। सितम्बर 2022 में लेफ्टिनेंट की चेन्नई में ज्वाइनिंग की और अब 9 सितम्बर 2023 को उसने अपनी ट्रेनिंग पूरी की है। ट्रेनिंग के बाद छुट्टी पर वे कुछ दिन के लिए अपने परिवार के पास फतेहाबाद लौटे है। घर लौटने पर विनय का लोगों का जोरदार स्वागत किया। विनय के पिता धर्मबीर सिंह राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एमपी रोही में शिक्षक है जबकि माता राजवंती राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला बरसीन में अध्यापिका हैं। अपने बेटे की इस शानदार उपलब्धि को जीवन का सबसे बड़ा गौरव का पल बताते हुए धर्मवीर सिंह ने बताया कि उनके बेटे विनय ने फतेहाबाद के डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल से बारहवीं की तथा राजकीय महाविद्यालय हिसार से बीए की थी। उन्होंने बताया कि विनय की रूचि किशोरावस्था से ही लेफ्टिनेंट बनकर देशसेवा करने की थी। अपने इस लक्ष्य को लेकर विनय ने कड़ी मेहनत की, हमने उसकी इच्छाओं का ख्याल रखा तथा अब उसके कामयाब होने से उन्हें बहुत खुशी हुई है। विनय की इस सफलता पर राजकीय कन्या व.मा. विद्यालय एमपी रोही के प्रधानाचार्य भगवान दत्त, शिक्षक ओमप्रकाश कादयान व समस्त स्कूल स्टाफ ने उन्हें बधाई दी है

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article नप प्रधान राजेंद्र खिची ने ऑटो मार्किट का दौरा कर सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
Next Article शहर के मॉडल टाऊन एरिया में इन्द्र मेहरबान, बाकी शहर से बेरूखी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited