By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: भाजपा कार्यालय में डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा ने प्रैस सम्मेलन में गिनवाई भाजपा सरकार के 9 साल की उपब्धियां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > भाजपा कार्यालय में डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा ने प्रैस सम्मेलन में गिनवाई भाजपा सरकार के 9 साल की उपब्धियां
Fatehabad News

भाजपा कार्यालय में डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा ने प्रैस सम्मेलन में गिनवाई भाजपा सरकार के 9 साल की उपब्धियां

Street Mail
Last updated: October 28, 2023 10:20 am
Street Mail
2 years ago
Share
SHARE
फतेहाबाद। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा आज भाजपा जिला कार्यालय में पहुंचे। यहां पहुंचने पर भाजपा के जिलाध्यक्ष स. बलदेव सिंह ग्रोहा व अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें बुके भेंटकर उनका स्वागत किया। हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में  डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा ने बीजेपी कार्यालय में एक प्रैसवार्ता को भी संबोधित किया। जानकारी देते हुए भाजपा सिरसा लोकसभा (प्र.यो.) एवं जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा ने बताया कि प्रैसवार्ता के दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष स. बलदेव सिंह ग्रोहा, राजपाल बैनीवाल, महेश शर्मा, राजेन्द्र खिची, जगदीश शर्मा, सुभाष खिचड़, डा. रणजीत ओड, राधेश्याम झाझड़ा, प्रवीण चंदेल, बिट्टू गुज्जर, जोगिन्द्र नंदा मौजूद रहे।  पत्रकारों को संबोधित करते हुए रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने 9 साल में अभूतपूर्व विकास कार्य करके विकास के मामले में हरियाणा का कायाकल्प किया है। आज प्रदेश की जनता भाजपा द्वारा करवाए गए विकास कार्यों से खुश है। अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक सीधे तौर पर पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि परिवार पहचान पत्र के तहत प्रत्येक प्रदेशवासी का डाटा सरकार के पास सुरक्षित है। परिवार पहचान पत्र के आधार पर ही प्रदेश के लाखों परिवारों को आय और आयु के आधार पर पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। दिव्यांगों, बुजुर्गों को पीपीपी के आधार पर सही समय पर पेंशन बना कर दी जा रही है। चिरायु योजना (आयुष्मान भारत) के तहत लाखों लोगों का सरकारी व प्राईवेट होस्पीटल्स में 5 लाख रुपये तक का निशुल्क ईलाज दिया जा रहा है। पहले 1 लाख 80 हजार वार्षिक आय वाले परिवारों को यह लाभ दिया जाता है, लेकिन अब 3 लाख रुपये की वार्षिक आय वालों के लिए भी यह सुविधा बढ़ा दी गई है। प्रदेश के प्रत्येक जिले में मैडिकल बनवाने की योजना पर सरकार युद्ध स्तर पर काम कर है। प्रदेशवासियों को स्वच्छ जल उपलब्ध करवाया जा रहा है। भाजपा सरकार में ही पढ़ी लिखी पंचायत बनी। जिससे ग्रामीण क्षेत्र में विकास और शिक्षा का स्तर भी उठ सका है। मेरी फसल मेरा ब्यौरा और फसल बीमा योजना के तहत किसानों को हर सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। हाल ही में केन्द्र सरकार ने अनेक फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी कर किसानों को नया तोहफा दिया है। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों व आशा वर्कर बहनों का मानदेय भाजपा सरकार ने बढ़ाया है, जोकि कांग्रेस काल में बहुत ही कम था। आज पूरे प्रदेश को नई नई सडक़ों व हाईवे से जोड़ा जा रहा है। अम्बाला और हिसार में नए ऐयरपोर्ट निर्माणाधीन हैं, जिसका आने वाले समय में खूब लाभ प्रदेशवासियों को मिलेगा। आज युवाओं को हर क्षेत्र में उन्नति दी जा रही है। पारदर्शिता के साथ सरकारी नौकरियां उपलब्ध करवाई जा रही है। बिना पर्ची बिना खर्ची के आज युवा अपनी योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां प्राप्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश की अवैध कॉलोनियों को जनता की सुविधा के लिए मान्यता देकर वहां मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई हैं। नहरों का विस्तार और सुधार किया जा रहा है। प्रदेश की चारों दिशाओं में प्रयाप्त पानी दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों को अपना घर बनाने का अवसर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना व मुख्यमंत्री अंतोदय योजना के तहत लाखों परिवारों को लाभ दिया जा रहा है। श्रमिक वर्ग में काम करने वाले लोगों के लिए भी बीमा योजना के तहत लाभ दिया जा रहा है। रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि आज भाजपा सरकार में हर वर्ग खुशहाल है और यह भी तय है कि आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में तीसरी बार भाजपा की मजबूत सरकार केन्द्र व प्रदेश में बनेगी।

Add Your Heading Text Here

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article पपीहा पार्क के मुख्य गेट को बदलने पर रोष, जताएंगे विरोध
Next Article पपीहा पार्क के गेट की सफाई कर जताया रोष, मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिख लगभग 4 करोड़ के टेंडरो को रद्द करने की रखी मांग
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited