टोहाना: टोहाना सदर के गांव इन्दाछोई में विकास एंव पचांयत मन्त्री देवेन्द्र बबली द्वारा गांव में विकास कार्य को लेकर उद्घाटन किया जाना था। इसके लिए गांव की पंचायत ने एक शिलान्यास पत्थर भी तैयार करवाया था लेकिन शरारती तत्वों ने रात के समय शिलान्यास से पहले ही उस पत्थर को तोड़ दिया गया। इस मामले में टोहाना सदर पुलिस ने गांव इन्दाछोई की सरपंच सुनीता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण कानून के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव की सरपंच सुनीता ने बताया कि गांव में विकास कार्य करवाने के लिए पंचायत एवं विकास मंत्री ने कई परियोजनाओं का शुभारंभ करना था। इसके लिए शिलान्यास का पत्थर पंचायत की ओर से तैयार करवाया गया था लेकिन कुछ शरारती तत्वों ने इस पत्थर को तोड़ दिया। पुलिस ने फिलहाल केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।