By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: 24 सूत्रीय मांगों को लेकर नगरपरिषद कर्मचारी कल से शुरू करेंगे टूल डाउन पेन डाउन हड़ताल : नरेश राणा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > 24 सूत्रीय मांगों को लेकर नगरपरिषद कर्मचारी कल से शुरू करेंगे टूल डाउन पेन डाउन हड़ताल : नरेश राणा
Fatehabad News

24 सूत्रीय मांगों को लेकर नगरपरिषद कर्मचारी कल से शुरू करेंगे टूल डाउन पेन डाउन हड़ताल : नरेश राणा

Street Mail
Last updated: December 13, 2023 10:42 am
Street Mail
2 years ago
Share
SHARE
फतेहाबाद। नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर सरकार की वायदाखिलाफी और अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों द्वारा 14 व 15 दिसम्बर को टूल डाउन पेन डाउन हड़ताल करेंगे। हड़ताल की तैयारियों को लेकर बुधवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई फतेहाबाद की एक मीटिंग आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता इकाई प्रधान नरेश राणा ने की। मीटिंग को संबोधित करते हुए प्रधान नरेश राणा ने बताया कि वीरवार से सभी कर्मचारी अपनी 24 सूत्रीय मांगों को लेकर टूल डाउन पेन डाउन हड़ताल पर रहेंगे और कामकाज पूरी तरह ठप्प रहेगा। उन्होंने कहा कि जनता का स्वास्थ्य सरकार की तानाशाही और बर्बरता एवं राज हट की भेंट चढ़ रहा है। जिला वरिष्ठ उपप्रधान ओम प्रकाश लोट और जिला सचिव विजय ढाका ने कहा कि पूरे हरियाणा प्रदेश में 5000 से ज्यादा सफाई कर्मचारियों का रोजगार हठीली सरकार ने छीन लिया है। सरकार की हठधर्मिता, वायदा खिलाफी, छंटनी एवं शोषण के खिलाफ लामबंद हुए सभी कर्मचारी 14 और 15 दिसम्बर को दो दिवसीय राज्य स्तरीय टूल डाउन पेन डाउन हड़ताल करेंगे। उपप्रधान सत्यवान टाक व वीरू रत्ती ने बताया कि 29 अक्टूबर 2022 व 5 अप्रैल 2023 के समझौते को लागू करवाने, नो वर्क नो पे के काले कानून के खिलाफ तथा 24 सूत्रीय मांग पत्र का समाधान करने के लिए होने वाली टूल डाउन पेन डाउन हड़ताल की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा 4 फरवरी 2024 को रोहतक में की जाने वाली कर्मचारी आक्रोश रैली में भी नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के हजारों कर्मचारी शामिल होकर सरकार की कर्मचारी एवं सामाजिक न्याय विरोधी नीतियों का विरोध करेंगे। आज की मीटिंग में संजू रत्ती, राजाराम चौहान, संजय कल्याणा, सतपाल परिहार, गुरदयाल भट्टी, हरियाणा राज्य महिला कमेटी की नेता शकुंतला देवी, जिला महिला कमेटी नेता लाजवंती देवी अनेक कर्मचारियों ने भाग लिया।
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article राजस्थान में सीएम और मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में डिप्टी सीएम पद मिलने पर ब्राह्मण समाज ने बांटे लड्डू
Next Article फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांवों में विकास कार्यों पर खर्च हो रहे हैं करोड़ों रुपये : दुड़ाराम
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited