By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांवों में विकास कार्यों पर खर्च हो रहे हैं करोड़ों रुपये : दुड़ाराम
Share
Notification Show More
Latest News
प्रशासन के तुगलकी फैसले पर चोट:  युवा कांग्रेस नेता आनंदवीर ने अपने कार्यालय में अस्थाई लाइब्रेरी खोली
Fatehabad News
जिला पुस्तकालय को शहर से बाहर शिफ्ट करने का विरोध जारी, युवा फर्श पर बैठकर कर रहे है सीईटी की तैयारी
Fatehabad News
जिला पुस्तकालय को शहर से दूर शिफ्ट करने का विरोध, पपीहा टूरिस्ट कॉपलैक्स के भवन में जगह देने की मांग
Fatehabad News
फतेहाबाद के जितेंद्र गोस्वामी का जलवा छाया अब हैदराबाद में भी, 8 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स वाला इंस्टाग्राम हैक अकाउंट किया रिकवर
Fatehabad News
प्रवीन जोड़ा ने हरियाणा के महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की
Fatehabad News
Aa
Aa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांवों में विकास कार्यों पर खर्च हो रहे हैं करोड़ों रुपये : दुड़ाराम
Fatehabad News

फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांवों में विकास कार्यों पर खर्च हो रहे हैं करोड़ों रुपये : दुड़ाराम

Street Mail
Last updated: 2023/12/13 at 10:47 AM
Street Mail 2 years ago
Share
SHARE

फतेहाबाद: विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गांव धारनिया, ढांड, सालमखेड़ा व सिरढ़ान आदि गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में विधायक दुड़ाराम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विधायक ने मां सरस्वती की प्रतिमा के दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। उन्होंने पौधारोपण कर बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली प्रतियोगिता का अवलोकन किया। इस दौरान विधायक ने गांव सालमखेड़ा सहित आदि गांवों के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में करीब चार लाख रुपये की राशि से निर्मित मिड डे मील की रसोईघर का उद्घाटन किया। विधायक ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी स्टालों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को पात्र व्यक्तियों को सरकार की योजनाओं व सेवाओं का लाभ देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला में विकसित भारत संकल्प यात्रा-जन संवाद कार्यक्रम के तहत नागरिकों को कल्याणकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ मिल रहा है। नागरिक यात्रा में शामिल होकर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प की शपथ भी ले रहे हैं। विधायक दुड़ाराम ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो रहा है। गांवों के विकास पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। ढांड से बीघड़ तक सडक़ का नवीनीकरण एवं चौड़ा किया जा रहा है। धारनिया से ढांड तक नई सडक़ का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि सालमखेड़ा, किरढ़ान सहित हलका के सभी गांवों में गलियों व फिरनियों का निर्माण, खेतों के रास्तों को पक्का करना, जनता को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए जलघरों का नवीनीकरण आदि अनेक विकास कार्य गांवों के चहुंमुखी विकास के लिए किए जा रहे हैं जिन पर करोड़ों रुपये की धनराशि खर्च की जा रही है। ग्राम पंचायत द्वारा रखे गए मांग पत्र पर विधायक ने सभी जायज मांगों को पूरा करवाने का आश्वासन दिया। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Street Mail December 13, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article 24 सूत्रीय मांगों को लेकर नगरपरिषद कर्मचारी कल से शुरू करेंगे टूल डाउन पेन डाउन हड़ताल : नरेश राणा
Next Article बार चुनाव कल, सभी तैयारियां पूरी, वोट डालने के लिए लाना होगा पहचान पत्र
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited

Removed from reading list

Undo