By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: किसान मजदूर जन आक्रोश रैली से हुई एक नई क्रांति की शुरुआत- डॉक्टर वीरेंद्र सिवाच
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > किसान मजदूर जन आक्रोश रैली से हुई एक नई क्रांति की शुरुआत- डॉक्टर वीरेंद्र सिवाच
Fatehabad News

किसान मजदूर जन आक्रोश रैली से हुई एक नई क्रांति की शुरुआत- डॉक्टर वीरेंद्र सिवाच

Street Mail
Last updated: December 25, 2023 7:54 am
Street Mail
2 years ago
Share
SHARE
फतेहाबाद: वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉक्टर वीरेंद्र सिवाच ने कल सिरसा की किसान मजदूर जन आक्रोश रैली में फतेहाबाद से पहुंचे हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और जनता का दिल की गहराइयों से धन्यवाद करते हुए कहा कि वहां पहुँचे अपार जनसमूह ने यह दर्शा दिया है कि अबकी बार जनता बदलाव के मूड में है और जनता का आक्रोश लाखों की भीड़ ने जता दिया है। लोगों के प्यार ने यह साबित कर दिया है कि आने वाले मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही होंगे। डॉक्टर वीरेंद्र सिवाच ने कहा कि आज हरियाणा बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध और नशाखोरी में नंबर 1 है। कोई अ’छा काम नहीं किया, केवल हरियाणा को लूटने में लगे हुए हैं। ये विफल सरकार है, किसी का भला नहीं कर सकती। प्रदेश की &6 बिरादरी ने बीजेपी-जेजेपी सरकार से छुटकारा पाने और कांग्रेस सरकार बनाने का मन बना लिया है। 2005 में जब प्रदेश में कांग्रेस सरकार किसानों के समर्थन से सत्ता में आई तो सबसे पहले किसानों के बिजली बिल माफ करने का काम हुआ, जबकि पिछली सरकार ने गोलियां चलाने का काम किया। डॉक्टर वीरेंद्र सिवाच ने कहा कि चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने कार्यकाल में 21&6 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया। किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध करवाने का काम किया। रैली में भी चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सरकार बनने पर बुजुर्गों को छह हजार रुपये प्रति माह पेंशन देने, 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने, महंगाई को देखते हुए &00 यूनिट बिजली मुफ्त करने, 100 गज के प्लाट देने, चौकीदारों तथा एचकेआरएन के माध्यम से लगे कर्मचारियों को पक्का करने, परिवार पहचान पत्र के झंझटों से मुक्त करने का वादा किया है। पूर्व सीएम ने किसान आंदोलन में मरने वाले किसानों के परिवार में एक सदस्य को नौकरी देने तथा बलिदानी का दर्जा देते हुए स्मारक निर्माण का ऐलान किया है। डॉक्टर वीरेंद्र सिवाच ने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा ईमानदारी से किसान के हक में बोलते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में खिलाड़ी बेटियां दिल्ली की सडक़ों पर घसीटी जा रही हैं। आज सत्ता में बैठे लोगों ने चंद बड़े उद्योगपतियों के साथ मिलकर किसानों को धोखा दिया और तीन काले कृषि कानून ले आए। किसानों के आंदोलन करने पर उन्हें बदनाम करने व अपमानित करने का काम सरकार ने किया है। सरकार ने किसानों को झांसा देकर आंदोलन खत्म तो करा दिया लेकिन एक बार फिर धोखा किया। इस सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर देश की फौज को और नौजवानों को भी धोखा दिया है। डॉक्टर वीरेंद्र सिवाच ने कहा कि सरकार ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट कर दी। भाजपा सरकार दलित और गरीब विरोधी है और सिरसा की किसान मजदूर जन आक्रोश रैली में उमड़े जनसमूह ने कल एक नई क्रांति का आगाज कर दिया है।
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article कैबिनेट मंत्री ने पालकी एवं शोभा यात्रा को झंडी दिखाकर किया रवाना
Next Article कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने आंगनबाड़ी वर्कर को वितरित किए मोबाइल फोन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited