By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बीएड कॉलेज में विद्यार्थियों ने ली मतदान की शपथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बीएड कॉलेज में विद्यार्थियों ने ली मतदान की शपथ
Fatehabad News

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बीएड कॉलेज में विद्यार्थियों ने ली मतदान की शपथ

Street Mail
Last updated: January 25, 2024 6:45 am
Street Mail
2 years ago
Share
SHARE
फतेहाबाद। भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर साल 25 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिवस भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए अहम है। इस दिन भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए, क्योंकि भारत के प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भावी भविष्य की नींव रखता है, इसलिए हर एक व्यक्ति का वोट राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनता है। इसी उद्देश्य से आज एमएम शिक्षण महाविद्यालय में एनएसएस विभाग की ओर से मतदाता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई ताकि पात्र नागरिक की निर्वाचक सहभागिता को बढ़ाया जा सके और प्रत्येक नागरिक मतदाता के रुप में पंजीकृत हो सके। एनएसएस इंचार्ज डॉ. कमला जोशी ने बताया कि विद्यार्थियों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग का गठन भारतीय संविधान के लागू होने से 1 दिन पहले 25 जनवरी 1950 को हुआ था, क्योंकि 26 जनवरी 1950 को भारत एक गणतांत्रिक देश बनने वाला था। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने वर्ष 2011 से हर चुनाव में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस यानि 25 जनवरी को ही ’राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ के रूप में मनाने की शुरुआत की थी। 2011 से ही हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. जनक रानी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का हर वर्ष आयोजन सभी भारत के नागरिकों को अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक की मतदान प्रक्रिया में भागीदारी जरूरी है, क्योंकि भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने मत का प्रयोग सोच-समझकर करना चाहिए और ऐसी सरकारें या प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान करना चाहिए, जो कि देश को विकास और तरक्की के पथ पर ले जा सकें। यह सिर्फ और सिर्फ तभी हो सकता है, जब हम सभी मतदान करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में सभी स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article मुख्यमंत्री दौरा कार्यक्रम को लेकर कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने गांव डूल्ट में लिया तैयारियों का जायजा
Next Article विकास एवं पंचायत मंत्री ने टोहाना शहर की नवनिर्मित गलियों का किया उद्घाटन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited