By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
Fatehabad News

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Street Mail
Last updated: January 26, 2024 9:05 am
Street Mail
2 years ago
Share
SHARE
फतेहाबाद। पुलिस लाइन, फतेहाबाद के प्रांगण में 75वां जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। मुख्यातिथि ने परेड का निरीक्षण भी किया। इससे पहले मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने लघु सचिवालय के समीप शहीदी स्मारक पर अमर वीर शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उपायुक्त अजय सिंह तोमर व पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने भी शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने जिलावासियों को गणतंत्र दिवस पर्व की बधाई दी और कहा कि आज हम 75वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों को भी नमन किया और कहा कि उनके अमर बलिदानों से हमें गणतंत्र दिवस मनाने का यह गौरवशाली अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 75 वर्ष पहले हमारा संविधान लागू हुआ था। आज का यह ऐतिहासिक दिन देशवासियों को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में आगे बढऩे के लिए साहस और प्रेरणा देता है। यह दिन हमें भारत गणराज्य की स्थापना की याद दिलाता है। इस दिन हम उन महापुरुषों को भी याद करते हैं, जिन्होंने भारत को स्वतंत्रता दिलवाने और भारतीय संविधान को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनकी बदौलत ही भारत आज एक गणराज्य देश कहलाता है। विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि महात्मा गांधी, भगत सिंह, चंद्र शेखर आजाद, लाला लाजपत राय, सरदार बल्लभ भाई पटेल और लाल बहादुर शास्त्री, पं दीनदयाल उपाध्याय जैसे महापुरूषों और स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। हमारे महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों ने भारत में पूर्ण स्वराज के लिए लम्बे समय तक संघर्ष किया है। उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि उनकी आने वाली पीढिय़ां किसी की गुलाम बनकर न रहे और स्वतंत्र रूप से अपने अधिकारों का निर्वहन कर सके। मुख्यातिथि ने कहा कि हमारे देश के गणतंत्र ने देशवासियों को सामाजिक समरसता तथा जनप्रतिनिधित्व का अधिकार दिया है। स्वतंत्रता के बाद से ही भारत दुनिया में एक बड़ी ताकत के तौर पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहा है। इसका श्रेय हमारे उन राजनेताओं को, यहां के कर्मठ किसान-मजदूरों को, कारीगरों को तथा साईंसदानों को जाता है जिन्होंने दिन-रात एक करके इस देश को विकास की गति प्रदान की। आज हमारा भारत देश प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चंहुमुखी प्रगति कर रहा है। कैबिनेट मंत्री श्री बबली ने कहा कि सदियों की प्रतीक्षा और सदियों का अभूतपूर्व धैर्य, अनगिनत बलिदान, त्याग और तपस्या के बाद हमारे प्रभु श्री राम का मंदिर अयोध्या में स्थापित हुआ है। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयासों के फलस्वरूप 22 जनवरी, 2024 का सूरज देश में एक अद्भुत आभा लेकर आया है। इस दिन अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन के बाद से प्रतिदिन पूरे देश में उमंग और उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से देशवासियों को सदियों के धैर्य की धरोहर के रूप में श्रीराम का मंदिर मिला है। राम के इस काम में कितने ही लोगों ने त्याग और तपस्या की पराकाष्ठा दिखाई है। हम सब उन अनगिनत रामभक्तों के, उन अनगिनत कारसेवकों के और उन अनगिनत संत महात्माओं के भी ऋणी हैं। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति के इस सफर में हरियाणा  का भी महत्वपूर्ण योगदान है। मुझे यह कहते हुए गर्व है कि हरियाणा ने भी प्रदेश के सामाजिक-आथिक विकास को नए आयाम प्रदान किये हैं।  शिक्षा, स्वास्थ्य एवं खेलों में हमने नई ऊंचाइयों को छूआ है। हमारी कितनी ही नीतियों और योजनाओं का देश के दूसरे राज्य अनुसरण कर रहे हैं। मुख्यातिथि  बबली ने कहा कि आज भी हरियाणा के नौजवान सेना में भर्ती होना अपनी शान समझते हैं। यही कारण है कि आज भारतीय सेना का हर दसवां जवान हरियाणा प्रदेश से है। हम अपने शहीदों के बलिदानों का कर्ज तो नहीं चुका सकते, लेकिन उनके परिजनों की देखभाल करके उनके प्रति सम्मान अवष्य जता सकते हैं। इस दिशा में हमने सैनिक व अर्ध-सैनिक कल्याण विभाग का गठन किया है। देश की सीमाओं की सुरक्षा करने वाले वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते उन्होंने कहा कि सरकार ने युद्ध के दौरान शहीद हुए हरियाणा के सैनिकों और अर्ध-सैनिक बलों के जवानों की अनुग्रह राशि 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दी है। इसी प्रकार, आई.ई.डी. बलास्ट में शहीद होने पर भी अनुग्रह राशि 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये की गई है। अब तक शहीदों के 367 आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर नौकरी भी प्रदान की गई है। सुशासन से सेवा के संकल्प के साथ जनसेवा का दायित्व संभालने वाली वर्तमान सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास और हरियाणा एक-हरियाणवी एक के मूलमंत्र पर चलते हुए समस्त हरियाणा और प्रत्येक हरियाणवी की तरक्की और उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया है। वर्ष 2024 को ’संकल्प से परिणाम’ वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि प्रदेश हरियाणा सद्भाव, सौहार्द, समान विकास, समरसता के साथ-साथ उन बदलावों का साक्षी रहा है, जिनसे हर आदमी का जीवन सरल, सुगम और सुरक्षित हुआ है। हमने जनसेवा और जनता के बीच दीवार बन चुकी व्यवस्था को हमारी सरकार ने न केवल बदलने का काम किया है, बल्कि ऐसी व्यवस्था देने का प्रयास किया है, जिसमें जन-जन को योजनाओं और सेवाओं का लाभ सरल तरीके से प्राप्त हो  सके। देश की आजादी से लेकर लम्बे समय तक गरीब कल्याण की बातें तो की जाती रही, लेकिन उनका लाभ पात्र व्यक्ति तक नहीं पहुंच पाया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के दर्शन के अनुरूप प्रदेश के सभी परिवारों का पहचान पत्र बनाया, जिससे पात्र परिवारों को घर बैठे ही सरकारी योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित किया गया। उन्होंने कहा कि आज जनता और सरकार का संपर्क सीधा है। हमने प्रशासन में मानव हस्तक्षेप को न्यूनतम करने के लिए आईटी का बड़े पैमाने पर सफल प्रयोग किया है। आज हर सरकारी योजना के पारदर्शी तरीके से लागू किए जाने से घर बैठे गरीब की बेटी की शादी का शगुन, बुजुर्ग, विधवा व दिव्यांगों की पेंशन, बीपीएल कार्ड, चिरायु कार्ड का लाभ, किसानों को उनकी फसल का भुगतान कम्प्यूटर की एक क्लिक से सीधे पात्र के खाते में जाता है। हमने सरकारी कर्मचारियों के लिए चिकित्सा सुविधा में कैशलेस प्रणाली को भी लागू किया है। कैबिनेट मंत्री श्री बबली ने कहा कि गरीबों के सिर पर छत उपलब्ध करवाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 36 हजार से अधिक मकान बनाए गए हैं, जबकि 16 हजार मकान बनाए जा रहे हैं। हर गरीब को राशन मिलने में परेशानी न हो और कोई उसका हक न मार सके, इसके लिए राशन वितरण व्यवस्था को तकनीक के माध्यम से पारदर्शी बनाया है। अब कोई भी व्यक्ति फर्जी तरीके से राशन प्राप्त नहीं कर सकता। गरीबों का अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में पढाने का सपना साकार करने के लिए चिराग योजना चलाई गई है। यही नहीं, कौशल रोजगार निगम के माध्यम से कर्मचारियों की भर्ती में भी गरीब परिवारों के युवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कृषि, उद्योग, व्यापार, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि हर क्षेत्र में भी ई-गवर्नेंस के माध्यम से क्रांतिकारी बदलाव किए हैं। जिस प्रकार, परिवार पहचान पत्र के डेटा से विभिन्न योजनाओं का लाभ लोगों को घर बैठे ही मिल रहा है, उसी प्रकार, कृषि क्षेत्र में मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल बनाकर किसान कल्याण की अनेक योजनाओं को इससे जोड़ा गया है। फसल बिक्री की राशि, खराबे का मुआवजा, भावांतर भरपाई की राशि, मेरा पानी-मेरी विरासत, धान की सीधे ही बिजाई की प्रोत्साहन राशि आदि इस पोर्टल के माध्यम से सीधे ही किसान के खाते में जमा की जाती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जिसने बागवानी फसलों को मौसम की मार से बचाने के लिए मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना शुरू की है। पशुपालन ग्रामीणों की आय का एक प्रमुख साधन है। पशुपालन को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड की तर्ज पर पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की है। प्रदेश में फसलों की खरीद को सुविधाजनक बनाने हेतु मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल शुरू किया गया है। इस पोर्टल से किसानों को अपनी फसल बेचने के साथ-साथ खाद-बीज और कृषि उपकरणों के लिए मिलने वाली आर्थिक सहायता प्राप्त करने में भी सुविधा हुई है। राज्य सरकार का प्रयास किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ बीज से बाजार तक हर कदम पर उनकी मदद करने का है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 14 फसलों की खरीद करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। उद्योग हमारी अर्थव्यवस्था का मूल आधार हैं। हमने हरियाणा के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए ईज आफ डूइंग बिजनेस का एक इको-सिस्टम तैयार किया है। हमने प्रमाण पत्र, लाइसेंस और अनुमति देने में अड़चन पैदा करने वाले अनेक नियमों और प्रक्रियाओं को खत्म कर दिया है। आज हरियाणा में निवेशकों को सेवाएं ऑनलाइन प्रदान की जा रही हैं और उन्हें सभी स्वीकृतियां निर्धारित अवधि में देना सुनिश्चित किया गया है। आज हरियाणा देश-विदेश के निवेशकों की पहली पसंद बन गया है। मुख्यातिथि देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि सरकार ने युवाओं की योग्यता का सम्मान किया है। 1 लाख 10 हजार से अधिक युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी हैं। आउटसोर्सिंग सेवाओं में युवाओं को ठेकेदारों के शोषण से बचाने के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम बनाया है। आज खेल जगत में हरियाणा का बडा नाम है। हमारे युवा बड़ी उपलब्धियां प्राप्त कर देश-प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। मैडल जीतने वाले खिलाडिय़ों को नकद पुरस्कार देने के साथ-साथ सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं। अवार्ड पाने वाले खिलाडिय़ों को मासिक मानदेय भी दिया जाता है। सरकार ने गांवों के विकास में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया है। स्वामित्व योजना के तहत प्रदेश को लाल डोरा मुक्त बनाना व महिलाओं के लिए आजीविका के अवसर बढाने के लिए एक-तिहाई राशन डिपो महिलाओं को देने का प्रावधान किया है। अटल किसान मजदूर कैंटीन व वीटा बिक्री केन्द्रों का संचालन भी महिलाओं को सौंपा गया है। बहन-बेटियों को उच्चतर शिक्षा की सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार ने 20 किलोमीटर के दायरे में एक कॉलेज स्थापित किया है। प्रदेश में 76 नए कॉलेज बिना मांग के खोले गए हैं। इनमें आधे से अधिक लड़कियों के हैं। विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि पिछले साढ़े 9 वर्षों में हमारे राज्य में 33000 किलोमीटर लंबी सडक़ों का सुधार और लगभग 7000 किलोमीटर नई सडक़ों का निर्माण किया गया है। आज प्रदेश का हर जिला नेशनल हाईवे से जुड़ गया है। इतना ही नहीं, 72 किलोमीटर लंबा ईस्टर्न डेडिकेटिड फ्रेट  कॉरिडोर तथा 506 किलोमीटर लंबा वेस्टर्न डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर हरियाणा से होकर गुजरेगा, जिसका हरियाणा को बहुत बड़ा लाभ मिलने वाला है। केएमपी के साथ-साथ हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर भी बन रहा है और दिल्ली के सरायं काले खां से करनाल तक आरआरटीएस रेल लाइन भी स्थापित की जा रही है। इन सब परियोजनाओं के पूरा होने से प्रदेश की जनता को बहुत लाभ होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में आज भारत के विकास का अमृतकाल है। आज देश-प्रदेश का युवा शक्ति की पूंजी से भरा हुआ है, ऊर्जा से भरा हुआ है। ऐसी सकारात्मक परिस्थितियां, फिर ना जाने कितने समय बाद बनेंगी। हमें अब चूकना नहीं है, हमें अब बैठना नहीं है। आने वाला समय अब सफलता का है। आने वाला समय अब सिद्धि का है। ये भारत का समय है और भारत अब तेजी से आगे बढऩे वाला है। कैबिनेट मंत्री श्री बबली ने कहा कि हम सबको यह प्रतिज्ञा करनी होगी कि हमें भी अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए आने वाली पीढिय़ों के लिए बेहतर भविष्य बनाना होगा। हम मिलकर भारत देश को एक मजबूत राष्ट्र बनाएंगे। हम सब मिलकर सशक्त भारत विकसित भारत का निर्माण करेंगे। सभी नागरिकों को संविधान के प्रति सजग करेंगे और सबको समान रूप से जीने का अवसर प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में उन्होंने उपस्थितजन को गणतंत्र दिवस की पुन: बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस पावन अवसर पर हम अपनी महान सांस्कृतिक परम्पराओं और उच्च नैतिक मूल्यों पर चलते हुए देश और प्रदेश को स्वच्छ, स्वस्थ, खुशहाल और विकसित बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लें। इस अवसर पर मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने स्वतंत्रता सेनानियों, कारगिल शहीदों के आश्रितों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। जिला में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाडिय़ों एवं स्कूली बच्चों व सामाजिक-धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों को भी मुख्यातिथि ने सम्मानित किया। गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न स्कूली बच्चों ने पीटी शो, डंबल व लेजियम शो का प्रदर्शन किया वहीं एसबीपी डीएवी पब्लिक स्कूल, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पीएम श्री राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तथा पीएम श्री जेएनवी खारा खेड़ी के स्कूलों की टीमों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में हरियाणा पुलिस पुरूष व महिला, होमगार्ड, एनसीसी सीनियर व जूनियर, प्रजातंत्र के प्रहरी तथा सैनिक स्कूल खारा खेड़ी के बैंड ने मार्च पास्ट किया। परेड का नेतृत्व डीएसपी शमशेर सिंह ने किया। इसके अलावा समारोह में विभिन्न विभागों ने सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को प्रदर्शित करती झांकियों का प्रदर्शन किया। झांकियों में शिक्षा विभाग ने प्रथम, पुलिस विभाग ने द्वितीय तथा जिला परिषद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इससे पहले कैबिनेट मंत्री ने स्थानीय रेस्ट हाउस में विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों, विभिन्न ग्राम पंचायतों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इस अवसर पर उपायुक्त अजय सिंह तोमर, पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी, एडीजे गुरविंद्र सिंह वधवा, एडीसी डॉ. ब्रह्मजीत सिंह रांगी, सिविल जज सीनियर डिविजन डॉ. सविता कुमारी, सीजेएम अम्बरदीप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, जजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र बेनीवाल, समाजसेवी विनोद बबली, नप अध्यक्ष राजेंद्र खिची, नप उपाध्यक्ष सविता टूटेजा, एसडीएम राजेश कुमार, डीएमसी संजय बिश्रोई, जिप सीईओ अजय चोपड़ा, सीटीएम सुरेश कुमार, सीएमजीजीए सुरभि साहू, डीईओ दयानंद सिहाग, प्रवीण जोड़ा, जगदीश शर्मा, नरेश सरदाना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा विभिन्न स्कूलों के बच्चे व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article विकास एवं पंचायत मंत्री ने टोहाना शहर की नवनिर्मित गलियों का किया उद्घाटन
Next Article भविष्य के होनहार मोबाइल को छोडऩे वाले विद्यार्थियों को कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली व् उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने किया सम्मानित
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited