By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: फतेहाबाद से जजपा ऐसा चेहरा मैदान में उतारेगी, जो सभी की पहली पसंद होगा : दिग्विजय
Share
Notification Show More
Latest News
प्रशासन के तुगलकी फैसले पर चोट:  युवा कांग्रेस नेता आनंदवीर ने अपने कार्यालय में अस्थाई लाइब्रेरी खोली
Fatehabad News
जिला पुस्तकालय को शहर से बाहर शिफ्ट करने का विरोध जारी, युवा फर्श पर बैठकर कर रहे है सीईटी की तैयारी
Fatehabad News
जिला पुस्तकालय को शहर से दूर शिफ्ट करने का विरोध, पपीहा टूरिस्ट कॉपलैक्स के भवन में जगह देने की मांग
Fatehabad News
फतेहाबाद के जितेंद्र गोस्वामी का जलवा छाया अब हैदराबाद में भी, 8 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स वाला इंस्टाग्राम हैक अकाउंट किया रिकवर
Fatehabad News
प्रवीन जोड़ा ने हरियाणा के महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की
Fatehabad News
Aa
Aa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > फतेहाबाद से जजपा ऐसा चेहरा मैदान में उतारेगी, जो सभी की पहली पसंद होगा : दिग्विजय
Fatehabad News

फतेहाबाद से जजपा ऐसा चेहरा मैदान में उतारेगी, जो सभी की पहली पसंद होगा : दिग्विजय

Street Mail
Last updated: 2024/01/30 at 8:14 AM
Street Mail 1 year ago
Share
SHARE
फतेहाबाद। जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जजपा आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों को लेकर पूरी तरह तैयार है। फतेहाबाद से पार्टी द्वारा ऐसे चेहरे को मैदान में उतारा जाएगा, जोकि सभी लोगों की पसंद होगा और यहां की जनता उसे अपना जनप्रतिनिधि चुनकर विधानसभा में भेजेगी। वे सोमवार को फतेहाबाद जिले के अनेक गांवों में आयोजित नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर रहे थे। सोमवार का दिन जननायक जनता पार्टी के लिए बड़ी सफलता का दिन रहा। जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने जिला फतेहाबाद के 8 गांव में तूफानी दौरा कर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। दिग्विजय चौटाला का प्रत्येक गांव में फूलमालाओं व ढोल नगाड़ों से ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया। दिग्विजय चौटाला ने लोगों के बीच जाकर उनका कुशलक्षेम पूछा वहीं बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। इन दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनी। इस दौरान साथ में जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कुलजीत कुलडिय़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र लेगा, जिला अध्यक्ष रविन्द्र बैनीवाल, प्रदेश युवा प्रवक्ता जतिन बैनीवाल सहित पार्टी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। जजपा के जिला प्रवक्ता दिनेश बंसल ने बताया कि दिग्विजय चौटाला ने फतेहाबाद हल्का के गांव ढाणी ढोबा में क्रिकेट खिलाडिय़ों को क्रिकेट किट वितरित की और कहा कि जजपा केवल एक राजनीतिक पार्टी ही नहीं है, बल्कि सामाजिक क्षेत्र में अपने दायित्व को निभा रही है। दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि जनता से किए सभी वायदों पर जजपा खरी उतरी है। जजपा की नीतियों से प्रभावित होकर आए दिन दूसरे पार्टी के लोग अपनी-अपनी पार्टियों को छोडक़र जेजेपी पार्टी का दामन थाम रहे हैं। दिग्विजय चौटाला ने आश्वासन दिया कि जो लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं, उनको पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि प्रदेश की नहीं, देश की राजनीति से कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो चुकी है। हरियाणा में कांग्रेसी आपसी गुटबाजी में उलझे हुए हैं। आपसी कलह के चलते कांग्रेस आगामी चुनावों में पूरी तरह खत्म हो जाएगी।
Street Mail January 30, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article जींद में उमड़े जन सैलाब ने दिखाया हरियाणा के लाल केजरीवाल की गारंटी के साथ चलेगी प्रदेश की जनता : गरजा
Next Article सत्संग और कथा के माध्यम से ही मनुष्य भगवान के चरणों में पहुंचता है : आनंदवीर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited

Removed from reading list

Undo