By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: 400 पार का नारा देने वाली भाजपा को कांग्रेस से उधार लेने पड़ रहे हैं अपने उम्मीदवार : अभय सिंह चौटाला
Share
Notification Show More
Latest News
फतेहाबाद के जितेंद्र गोस्वामी का जलवा छाया अब हैदराबाद में भी, 8 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स वाला इंस्टाग्राम हैक अकाउंट किया रिकवर
Fatehabad News
प्रवीन जोड़ा ने हरियाणा के महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की
Fatehabad News
एसपी ने अभिभावकों से की बच्चों की दैनिक गतिविधियों पर नज़र रखने की अपील
Fatehabad News
बीजेपी नगर मंडल फतेहाबाद कार्यकारिणी का हुआ गठन ।
Fatehabad News
पायनियर कॉन्वेंट स्कूल के 9 विद्यार्थियों ने किया जे ई ई एडवांस क्वालीफाई
Fatehabad News
Aa
Aa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > 400 पार का नारा देने वाली भाजपा को कांग्रेस से उधार लेने पड़ रहे हैं अपने उम्मीदवार : अभय सिंह चौटाला
Fatehabad News

400 पार का नारा देने वाली भाजपा को कांग्रेस से उधार लेने पड़ रहे हैं अपने उम्मीदवार : अभय सिंह चौटाला

Street Mail
Last updated: 2024/03/30 at 10:14 AM
Street Mail 1 year ago
Share
SHARE
फतेहाबाद/टोहाना/रतिया। इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव व विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो पूरी मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगी और प्रदेश के सभी 10 सीटों पर जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। वे शनिवार को टोहाना की अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन को इनेलो के नए प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने भी संबोधित किया और आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए जोर-शोर से पार्टियों की नीतियों को जनता के बीच ले जाने और उन्हें पार्टी के साथ जोडऩे का आह्वान किया। इनेलो के जिलाध्यक्ष बलविन्द्र कैरों, शहरी जिला प्रधान हरबंस खन्ना, कार्यकारी जिला प्रधान हरि सिंह डांगरा ने पार्टी नेताओं का स्वागत किया।लोकसभा चुनावों को लेकर इनेलो द्वारा शनिवार से अपने अभियान की शुरूआत कर दी गई है। इसी कड़ी में सुबह जहां इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला व प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने टोहाना में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया वहीं दोपहर बाद वे रतिया की जैन समाधि धर्मशाला में भी कार्यकर्ताओं से मिले और लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश का किसान सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा भुगत रहा है। एक तरफ सरकार सरसों की सरकारी खरीद शुरू करने के दावे कर रही है लेकिन दूसरी तरफ किसान जब मण्डियों में सरसों लेकर जा रहे हैं तो उनकी फसल को नहीं खरीदा जा रहा। प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लेते हुए अभय चौटाला ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने में भाजपा पूरी तरह नाकाम रही है। स्थाई रोजगार की बजाय भाजपा ने कौशल निगम बनाकर युवाओं के शोषण के लिए अलग से विभाग खोल रखा है। इनेलो के सत्ता में आते ही इसे खत्म कर युवाओं को पक्की नौकरी देने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में अपनी हार को देखकर बौखलाए भाजपा के नेता ईडी और सीबीआई का डर दिखाकर विपक्षी नेताओं को परेशान कर रहे हैं। विपक्षी नेताओं को जेल का डर दिखाकर जबरदस्तर भाजपा में शामिल करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 400 पार का नारा देने वाली भाजपा को आज अपने उम्मीदवार तक नहीं मिल रहे है। ऐसे में उसे कांग्रेस से आए उधार के नेताओं को टिकट देनी पड़ रही है। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि सिरसा लोकसभा सीट सहित प्रदेश की सभी 10 सीटों पर इनेलो मजबूत उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी। आज प्रदेश की जनता इनेलो को तीसरे विकल्प के तौर पर देख रही है। प्रदेश में इनेलो का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। जेजेपी, भाजपा और कांग्रेस छोडक़र लोग इनेलो में आ रहे हैं। प्रदेश में जेजेपी पूरी तरह खत्म हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग रास्ता भटककर जेजेपी में चले गए थे। ऐसे लोगों को वे कहना चाहेंगे कि अभी देर नहीं हुई, वे घर वापिसी कर चौधरी देवीलाल की नीतियों को आगे बढ़ाने का काम करें। इस अवसर पर डॉ. वीरेंद्र सिंह, पूर्व आईएएस देवेंद्र कौशिक, हल्का प्रधान प्रेम सिंह कन्हड़ी, हल्का फतेहाबाद प्रधान जगदीश जैलदार, वरिष्ठ नेता गुरुचरण अमानी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजपाल सैनी, शहरी अध्यक्ष अमृत सैनी, वरिष्ठ नेत्री सुमनलाता सिवाच, निर्मला नैन, प्रदेश प्रवक्ता विकास मैहता, युवा हलकाधक्ष मक्खन सिंह चांदपुरा, युवा नेता कपिल बंसल, वरुण गोयल सहित अनेक इनेलो नेता मौजूद रहे।
Street Mail March 30, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article भाजपा जिला कार्यालय में एससी मोर्चा की बैठक आयोजित
Next Article इंडिया के सबसे बड़े एफएम रेडियो मिर्ची में जितेंद्र गोस्वामी का धमाल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited

Removed from reading list

Undo