By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: सिरसा लोकसभा से हार मान चुकी है भाजपा, रतिया से रिकार्ड बढ़त के साथ जीतेंगी सैलजा : मास्टर सतबीर भूथन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Ratia News > सिरसा लोकसभा से हार मान चुकी है भाजपा, रतिया से रिकार्ड बढ़त के साथ जीतेंगी सैलजा : मास्टर सतबीर भूथन
Ratia News

सिरसा लोकसभा से हार मान चुकी है भाजपा, रतिया से रिकार्ड बढ़त के साथ जीतेंगी सैलजा : मास्टर सतबीर भूथन

गांव कंवलगढ़ में कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक ने चलाया जनसम्पर्क अभियान, लोगों में दिखा जबरदस्त उत्साह

Street Mail
Last updated: May 11, 2024 10:03 am
Street Mail
1 year ago
Share
SHARE

रतिया। सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा का चुनाव प्रचार जोरों पर चल रहा है। रतिया विधानसभा सीट से कुमारी सैलजा से रिकार्ड बढ़त के साथ ही सिरसा लोकसभा से जीत का नया रिकार्ड कायम करेंगी। यह बात वरिष्ठ कांग्रेस नेता मास्टर सतबीर भूथन व सढौरा के पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी ने रतिया विधानसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों से वोटों की अपील करते हुए कही। गांव कंवलगढ़ में कांग्रेस नेताओं का ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया। खासकर युवा वर्ग में कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर काफी उत्साह नजर आया। कंवलगढ़ में ग्रामीणों से वोटों की अपील करते हुए मास्टर सतबीर भूथन व पूर्व विधासयक राजपाल भूखड़ी ने कहा कि सिरसा लोकसभा सीट से भाजपा पहले ही हार मान चुकी है। सर्वे में सिरसा लोकसभा सीट जाते देखकर भाजपा नेताओं में हताशा का माहौल है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे यहां से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा की जीत का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की नहीं देश की जनता भाजपा कुशासन से छुटकारा पाना चाहती है। उन्होंने कहा कि देशवासियों को कांग्रेस में ही अपना भविष्य उज्ज्वल नजर आ रहा है। मास्टर सतबीर भूथन ने कहा कि किसानों, मजदूरों, महिलाओं, कर्मचारियों, युवाओं पर लाठियां बरसाने वाली इस भाजपा सरकार का अंत नजदीक आ चुका है और 4 जून के बाद प्रदेश में भाजपा का कोई नामलेवा तक नहीं होगा। मास्टर सतबीर भूथन ने कहा कि कुमारी सैलजा जनता से जुड़ी नेता है। लोगों के सुख-दर्द में हमेशा उनके साथ खड़ी रही है। यही कारण है कि आज सिरसा लोकसभा सीट का एक-एक मतदाता कुमारी सैलजा को जिताने के लिए काम कर रहा है। इस अवसर पर उनके साथ कुनाल छोक्कर, धर्मपाल पटवारी, गौरव शर्मा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article   जेजेपी प्रत्याशी रमेश खटक पहुंचे डबवाली, की वोटों की अपील
Next Article भादरा के पूर्व विधायक बलवान पूनियां ने भट्टू के विभिन्न गांवों का दोरा कर कुमारी शैलजा के पक्ष में की वोटों की अपील
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited