By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: बुलडोजर बाबा योगी की महारैली में उमड़ा जनसैलाब
Share
Notification Show More
Latest News
फतेहाबाद के जितेंद्र गोस्वामी का जलवा छाया अब हैदराबाद में भी, 8 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स वाला इंस्टाग्राम हैक अकाउंट किया रिकवर
Fatehabad News
प्रवीन जोड़ा ने हरियाणा के महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की
Fatehabad News
एसपी ने अभिभावकों से की बच्चों की दैनिक गतिविधियों पर नज़र रखने की अपील
Fatehabad News
बीजेपी नगर मंडल फतेहाबाद कार्यकारिणी का हुआ गठन ।
Fatehabad News
पायनियर कॉन्वेंट स्कूल के 9 विद्यार्थियों ने किया जे ई ई एडवांस क्वालीफाई
Fatehabad News
Aa
Aa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > बुलडोजर बाबा योगी की महारैली में उमड़ा जनसैलाब
Fatehabad News

बुलडोजर बाबा योगी की महारैली में उमड़ा जनसैलाब

-उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिरसा में डा. अशोक तंवर के समर्थन में रैली को किया संबोधित

Street Mail
Last updated: 2024/05/20 at 6:21 AM
Street Mail 12 months ago
Share
SHARE

सिरसा, 20 मई। सिरसा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डा. अशोक तंवर के समर्थन में उत्तरप्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सिरसा की अनाजमंडी में जोश एवं उत्साह से लबरेज भीड़ को संबोधित किया। योगी आदित्यनाथ को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग रैली में पहुंचे। पहली बार सिरसा की धरा पर पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के दस साल के शासनकाल की उपलब्धियों का जिक्र किया तो 5 साल के भावी संकल्प पत्र के बारे में भी विस्तार से अपनी बात रखी। योगी आदित्यनाथ की एक झलक पाने को युवाओं की भीड़ बेताब नजर आई। पूरा पंडाल भगवा रंग में नजर आया। खास बात यह है कि महारैली में शिवभक्त एवं प्रख्यात भजन गायक हंसराज रघुवंशी ने भगवान शिव एवं श्री राम की महिमा का गुणगान किया। रैली में पहुंचे सभी लोगों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था भी की गई। योगी आदित्यनाथ ने अपने चिर-परिचित अंदाज में इंडिया गठबंधन को स्वार्थ का गठबंधन बताते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्रहित को लेकर कदम उठाती है और इससे विपक्षी दलों को तकलीफ होती है। रैली में शामिल हुए सिरसा के युवा मोहित एवं धर्मेंद्र ने बताया कि वे विशेष तौर पर योगी जी को देखने एवं सुनने के लिए आए हैं। उनके अनुसार भारतीय जनता पार्टी ने सदियों पुराने श्री राम मंदिर के स्वप्र को साकार किया है और धारा 370 को हटाया है। इसलिए राष्ट्रहित के लिए वे भाजपा के साथ हैं। मोहित ने बताया कि सिरसा से भाजपा के उम्मीदवार डा. अशोक तंवर मेहनती एवं काबिल हैं और हमारे बीच में रहते हैं। खास बात यह है कि जैसे ही योगी आदित्यनाथ सिरसा की महारैली में पहुंचे भीड़ ने जय श्री राम के उद्घोष के साथ उनका स्वागत किया। 47 डिग्री तापमान में तपती गर्मी के बीच लोगों का उत्साह एवं जोश देखते ही बन रहा था। योगी आदित्यनाथ को सुनने के लिए भीड़ लालायित नजर आई। इस महारैली के जरिए एक तरह से विजय का उद्घोष करते हुए जनता ने यह जाहिर कर दिया कि सिरसा की सियासी सरजमीं पर 2019 की तरह एक बार फिर से कमल खिलने जा रहा है

Street Mail May 20, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article पियुष नारंग के नेतृत्व में सैंकड़ों युवाओं ने किया कुमारी सैलजा का जोरदार स्वागत
Next Article डीएवी के प्राइमरी विभाग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited

Removed from reading list

Undo