By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: विस चुनाव में भाजपा के पक्ष में आएंगे नतीजे- ग्रोहा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > विस चुनाव में भाजपा के पक्ष में आएंगे नतीजे- ग्रोहा
Fatehabad News

विस चुनाव में भाजपा के पक्ष में आएंगे नतीजे- ग्रोहा

Street Mail
Last updated: June 14, 2024 10:13 am
Street Mail
1 year ago
Share
SHARE

फतेहाबाद: भाजपा के जिला प्रधान स.बलदेव ग्रोहा ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के नतीजे लोकसभा के विपरीत भाजपा के पक्ष में आएंगे। श्री ग्रोहा आज अमात्रा रिसोर्ट में प्रेस क्लब द्वारा आयोजित चाय पर कार्यक्रम में मीडिया से मुखातिब हो रहे थे। श्री ग्रोहा ने कहा लोकसभा चुनव में बेमेल विचारधारा वाले नेता व पार्टियां भाजपा को हराने में जुट गई थी। अब उनका कुनबा बिखरना शुरू हो गया है। कल टोहाना मेंं कांग्रेस की फुट सरेआम हो गई। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन टूट गया है। विधानसभा में जब सभी पार्टियां अलग अलग चुनाव लड़ेगी तो भाजपा सभी 90 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। भाजपा जिला प्रधान ने कहा भाजपा का वोट बैंक पहले से बढ़ा है। टोहाना, रतिया और फतेहाबाद में भाजपा को विधानसभा से ‘याद मत मिले है लेकिन बेमेल गठबंधनों की वजह से पार्टी की हार हुई है। मीडिया के सवालों के जबाव देते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष जनता को गुमराह करने में सफल रहा। चुनाव में बदकाना आसान होता है, समझाना मुश्किल। विपक्ष ने संविधान को खतरा और खटाखट योजना से मतदाताओं को गुमराह किया। उन्होंने माना कि कार्यकर्ता अफसरशाही से निराश थे लेकिन असंतुष्ट नहीं है। कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं हुई है। हार जीत चुनाव का हिस्सा है लेकिन विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी और संगठन तैयार है। यह पूछे जाने पर कि यदि बलदेव ग्रोहा को रतिया से टिकट मिलती है तो क्या प्राथमिकताएं रहेंगी इस पर भाजपा प्रधान ने कहा हम पार्टी के सिपाही है। पार्टी जो दायित्व देगी उसे पूरा कर दिखाएंगे। यदि अवसर मिला तो रतिया क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार करने की इ’छा है। क्या पार्टी नाराज किसान वर्ग को मनाएंगी इस पर उन्होंने कहा कि मोदी जी किसानों के हित में कृषि कानून लाए थे लेकिन हम किसानों को समझाने में सफल नहीं हो पाए और विपक्ष बहकाने में सफल रहा। बलदेव ग्रोहा बोले पार्टी शंातिपूर्ण आंदोलन किसानों का अधिकार मानती है लेकिन ट्रैक्टर-ट्रालियां फैक्ट्रियों के आगे लगा देना कहां तक सही है। टै्रक्टर तो खेत के लिए है इसे आंदोलन का हथियार बनाना कहां तक ठीक है। भाजपा से बड़ी किसान हितैषी कोई पार्टी नहीं है। पंजाब में रवनीत बिट्टू की हार के बावजूद मंत्री बनाना यह किसानों का सम्मान ही तो है। हरियाणा सरकार के पोर्टलों को लेकर चल रहे विवाद पर भाजपा प्रधान ने कहा यह अ’छा सिस्टम है। पेपर लैंस प्रणाली हमेशा भ्रष्टाचार पर नकेल कसती है। अब घर बैठे खाते में पेंशन आ जाती है, जन्म प्रमाण पत्र बन जाते है। अनेक सुविधाएं घर बैठे मिल जाती है। इस अवसर भाजपा के जिला उपप्रधान महेश शर्मा, महामंत्री अशोक जाखड़ व मीडिया प्रभारी पवन सिंह भी मौजूद रहे। भाजपा जिला प्रधान

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article तहसील चौक में गली को तोड़े हुए 2 महीने बीते, निर्माण अब तक नहीं हुआ शुरू
Next Article सिरसा सीट पर तीन साल से अंदेशा था हार का, लेकिन कमियां दूर नहीं कर पाए
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited