By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: प्रदेश में बदलाव लाएगी जनता, फ्री बिजली के साथ बेहतर शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी : लक्ष्य गर्ग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > प्रदेश में बदलाव लाएगी जनता, फ्री बिजली के साथ बेहतर शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी : लक्ष्य गर्ग
Fatehabad News

प्रदेश में बदलाव लाएगी जनता, फ्री बिजली के साथ बेहतर शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी : लक्ष्य गर्ग

Street Mail
Last updated: June 29, 2024 10:04 am
Street Mail
1 year ago
Share
SHARE

फतेहाबाद। विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी ने फतेहाबाद जिले में जोर-शोर से तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी द्वारा ब्लाक स्तर पर पदाधिकारियों की बैठक कर विधानसभा चुनावों को लेकर उनकी ड्यूटियां लगाई जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को आम आदमी पार्टी ब्लाक भट्टूकलां के पदाधिकारियों की बैठक अग्रवाल धर्मशाला में हुई। बैठक में विशेष तौर पर पार्टी के प्रदेश सहसचिव लक्ष्य गर्ग ने भाग लिया और चुनावों को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में भट्टू ब्लाक के मुख्य पदाधिकारियों ने भाग लिया और चर्चा के बाद ब्लाक के 24 गांवों में प्रत्येक 5-5 गांवों पर सर्कल इंचार्ज की ड्यूटी लगाई गई। ये सर्कल इंचार्ज इन गांवों में जाकर जहां डोर टू डोर प्रचार अभियान चलाकर लोगों को पार्टी के साथ जोड़ेंगे वहीं लोगों को पंजाब व दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा जनहित में लिए जा रहे ऐतिहासिक निर्णयों और हरियाणा में पार्टी द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी देंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए लक्ष्य गर्ग ने कहा कि आज प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। जनता भाजपा, कांग्रेस सहित सभी दलों को सत्ता में लाकर आजमा चुकी है लेकिन इन दलों के नेताओं ने केवल अपने पंूजीपति दोस्तों की तिजोरियां भरने के सिवाय कुछ नहीं किया। ऐसे में आम आदमी पार्टी एक विकल्प बनकर उभरी है। प्रदेश की जनता बदलाव के लिए अब आम आदमी पार्टी के साथ खड़ी है और उसे सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब में भगवंत मान सरकार ने लोगों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थय सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए अभूतपूर्व कदम उठाएं है। दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा लोगों को फ्री बिजली दी जा चुकी है जबकि हरियाणा में हालात बद से बदत्तर बने हुए हैं। गरीबों के हजारों रुपये के बिजली बिल आ रहे हैं। स्कूलों में शिक्षा सुविधाओं का बुरा हाल है। प्रदेश की जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए निजी अस्पतालों की लूट का शिकार होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर लोगों को दिल्ली व पंजाब की तर्ज पर फ्री बिजली के साथ-साथ बेहतर शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी। इस अवसर पर दलबीर बैनीवाल ढाबी, बृजलाल कड़वासरा, डॉ. जगदीश गोरछिया, सुरेन्द्र लेगा, रोहताश खती ब्लाक अध्यक्ष, जयविन्द्र मेचु, विकास सिंगला, दीपक भाम्भू, विजय सुथार, अमित किरढ़ान, बिट्टू जाखड़ मेहूवाला, योगी, आत्माराम, जयप्रकाश गर्ग, डॉ. सुभाष छिम्पा, विजय जांडवाला, रमेश दैयड़, पंकज, अशोक सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article डी.ए .वी. फतेहाबाद में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
Next Article आम आदमी पार्टी के नेता एवं रिटायर्ड चीफ इंजीनियर दर्शन लाल हांसु समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited