By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: सभी फसलों पर एमएसपी लागू कर नायब सैनी सरकार प्रदेश के किसानों को बनाएगी समृद्ध: बलदेव ग्रोहा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > सभी फसलों पर एमएसपी लागू कर नायब सैनी सरकार प्रदेश के किसानों को बनाएगी समृद्ध: बलदेव ग्रोहा
Fatehabad News

सभी फसलों पर एमएसपी लागू कर नायब सैनी सरकार प्रदेश के किसानों को बनाएगी समृद्ध: बलदेव ग्रोहा

Street Mail
Last updated: August 6, 2024 8:55 am
Street Mail
1 year ago
Share
SHARE

फतेहाबाद। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा किसानों के हित में सभी फसलों को एमएसपी पर खरीद को लागू किए जाने पर आज बीजेपी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष स. बलदेव सिंह ग्रोहा ने एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर विशेष तौर पर बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा भी मौजूद रहे। पत्रकारों को संबोधित करते हुए स. बलदेव सिंह ग्रोहा ने कहा कि किसान हितैषी भाजपा सरकार हमेशा ही किसानों के प्रति संवेदनशील रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों के हित में जो फैसले लिए हैं, वह सराहनीय और स्वागत योग्य हैं। सभी फसलों पर एमएसपी को लागू कर सीएम ने किसानों को बड़ी सौगात दी है। जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा ने कहा कि भाजपा सरकार में सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने वाला हरियाणा पहला प्रदेश बना है। अभी तक हरियाणा में 14 फसलें ही एमएसपी पर खरीदी जा रही थी। इसके अलावा मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए आबियाने के 133 करोड़ 55 लाख 48 हजार रुपये का बकाया भी माफ कर दिया है। वहीं वर्ष 2023 में कुछ जिलों के किसानों का मुआवजा बकाया था। हिसार, रोहतक, फतेहाबाद और सिरसा सहित उन जिलों के किसानों की 137 करोड रुपये की मुआवजा राशि अगले सप्ताह के अंदर उनके बैंक खाते में भेजना सुनिश्चित कर दिया है। जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह ग्रोहा ने कहा कि प्रदेश के सभी किसानों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा सरकार में 31 दिसंबर 2023 तक आवेदन करने वाले सभी किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाएंगे। इसके साथ ही जिन किसानों के ट्यूबवेल पुराने हैं, उन पर सौर ऊर्जा की शर्त लागू नहीं होगी और उन्हें बिजली का कनेक्शन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सीएम ने घोषणा की है कि किसानों की मांग पर थ्री स्टार मोटर बनाने वाली सभी कंपनियां अब हरियाणा सरकार के पैनल में होंगी। किसान किसी भी कंपनी का मोटर खरीद सकते हैं। खेत में ट्यूबवेल का ट्रांसफार्मर खराब होने पर अगर उसे बदलना पड़ा तो उसका खर्च किसानों से नहीं लिया जाएगा। बिजली निगम अपने खर्चे पर ट्रांसफार्मर बदलेगा। जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा ने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं, जिन मुद्दों को लेकर विपक्षी केवल वायदे कर रहे थे, उन्हें प्रदेश की बीजेपी सरकार ने सीधे तौर पर लागू कर दिया है, जिससे विपक्षियों की भी बोलती बंद हो गई है। विपक्षी केवल स्वार्थ की राजनीति करते आए हैं, अब चुनावों के लिए विपक्षियों के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। भाजपा ने हमेशा ही जनहित, विकास और राष्ट्रवाद की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी ने किसानों के लिए जो कार्य किए हैं, उससे प्रदेश के किसानों के विकास के द्वार खुलेंगे। हमारा हरियाणा कृषि के मामले में नम्बर वन होगा। मीडिया के माध्यम से जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह ग्रोहा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए सभी किसान भाईयों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article भाजपा ने केवल जनता को ठगने का काम किया, हुड्डा सरकार के कामों को सीएम बता रहे अपनी उपलब्धियां : आनंदवीर गिलांखेड़ा
Next Article पार्षदों की गुहार, नगर परिषद की मासिक बैठक बुलाए नप प्रधान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited