By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: घर-घर जाकर लोगों को भाजपा की नीतियां व काम बताएंगे बूथ अध्यक्ष-शक्ति केंद्र प्रमुख, करेंगे वोटों की अपील
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > घर-घर जाकर लोगों को भाजपा की नीतियां व काम बताएंगे बूथ अध्यक्ष-शक्ति केंद्र प्रमुख, करेंगे वोटों की अपील
Fatehabad News

घर-घर जाकर लोगों को भाजपा की नीतियां व काम बताएंगे बूथ अध्यक्ष-शक्ति केंद्र प्रमुख, करेंगे वोटों की अपील

Street Mail
Last updated: September 9, 2024 9:58 am
Street Mail
11 months ago
Share
SHARE

फतेहाबाद। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के निमित भाजपा शहरी मंडल के पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों व शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक भाजपा जिला कार्यालय फतेह कमल में आयोजित हुई। बैठक को फतेहाबाद विधानसभा के प्रवासी प्रभारी पंजाब के पूर्व मंत्री सुरजीत ज्याणी, जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा व भाजपा प्रत्याशी दुड़ाराम ने संबोधित कर कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र बताया।

बैठक में मौजूद शहरी मंडल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रवासी प्रभारी सुरजीत ज्याणी ने कहा कि सभी को एकजुट होकर मेरा बूथ सबसे मजबूत करते हुए काम करना है ताकि फतेहाबाद विधानसभा में दूसरी बार कमल खिलाकर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाई जा सके। उन्होंने कहा कि सभी बूथ अध्यक्ष व शक्ति केंद्र प्रमुख डोर टू डोर जाकर पार्टी का प्रचार करें तथा लोगों को भाजपा सरकार में हुए विकास कार्यों व भाजपा की नीतियों के बारे में बताएं।

  भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा ने कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने बूथ पर विशेष फोकस रखें। उन्होंने कहा कि अपना बूथ जीतने का मतलब है चुनाव जीतना, इसलिए सभी बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख व कार्यकर्ता अपना बूथ सबसे मजबूत बनाने के लिए काम करें।

   भाजपा प्रत्याशी चौधरी दुड़ाराम ने शहरी मंडल के कार्यकर्ताओं को 11 सितंबर को नामांकन कार्यक्रम का निमंत्रण देते हुए कहा कि डोर टू डोर अभियान के दौरान लोगों को नामांकन भरने की तारीख व दफ्तर की ऑपनिंग के बारे भी अवगत करवाएं ताकि अधिक से अधिक शहरवासी नामांकन कार्यक्रम में शामिल हो सकें। उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल में शहर में बड़े स्तर पर विकास कार्य हुए हैं तथा इस समय भी कई विकास कार्य प्रगति पर हैं, इन सभी विकास कार्यों के बारे में लोगों को बताएं तथा 5 अक्टूबर को भाजपा को वोट देने की अपील करें।

शहरी मंडल की बैठक में विधानसभा प्रभारी पूर्व मंत्री सुरजीत ज्याणी, भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, विधानसभा प्रभारी इंद्राज मोगा, सह प्रभारी सविता टूटेजा, शहरी मंडल अध्यक्ष शम्मी धींगड़ा, विकास शर्मा, टेकचंद मिढा, रामराज मेहता, मुलखराज चावला, जगदीश नायक, विजय सोनी, राजेश जांगड़ा, निलांशी शर्मा, लालचंद गैरा, राजेश मोटयार, पूनम सिंगला व इंद्रसैन बतरा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं मनोज बिश्नोई, बैठकों का दौर जारी 
Next Article हरियाणा चुनाव में AAP और कांग्रेस का गठबंधन टूटा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited