By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: इंडिया गठबंधन उम्मीदवारों को समर्थन करेंगी ट्रेड यूनियनें व संयुक्त किसान मोर्चा : चौबारा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > इंडिया गठबंधन उम्मीदवारों को समर्थन करेंगी ट्रेड यूनियनें व संयुक्त किसान मोर्चा : चौबारा
Fatehabad News

इंडिया गठबंधन उम्मीदवारों को समर्थन करेंगी ट्रेड यूनियनें व संयुक्त किसान मोर्चा : चौबारा

Street Mail
Last updated: September 13, 2024 8:29 am
Street Mail
11 months ago
Share
SHARE

फतेहाबाद। हरियाणा में सत्ता परिवर्तन को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा और ट्रेड यूनियनों द्वारा इंडिया गठबंधन को उम्मीदवारों का समर्थन किया जाएगा। यह निर्णय गत दिवस हिसार में हुई संयुक्त किसान मोर्चा व ट्रेड यूनियनों की सांझी महापंचायत में लिया गया। इस बारे जानकारी देते हुए भवन एवं अन्य निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा सम्बंधित आईसीटीयु के राज्य महासचिव राजेश चौबारा ने बताया कि महापंचायत में संयुक्त रूप से निर्णय लिया कि भाजपा को हराने के लिए गांवों में सांझी पंचायतें आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा शहीदे आजम भगतसिंह के जन्मदिवस पर कार्पोरेट व फासीवाद को हराने के लिए मशाल जुलूस निकालें जाएंगे। राजेश चौबारा ने कहा कि कुछ किसानों के संगठन भाजपा व कांग्रेस को एक जैसा ही समझते हैं, जबकि हरियाणा में सत्ता परिवर्तन के लिए इंडिया गठबंधन को समर्थन देना जरूरी है, जिससे भाजपा की जन विरोधी नीतियों तथा कार्पोरेट घरानों की लूट से जनता को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने, सामाजिक न्याय, आपसी भाईचारे को बचाने के लिए, महिलाओं की सुरक्षा, बेहतर शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए, स्थाई रोजगार तथा ई पोर्टलों से छुटकारा पाने के लिए, निर्माण मजदूरों के श्रम बोर्ड को बचाने, श्रम कानूनों को लागू करवाने तथा लेबर कोड हरियाणा में लागू ना हो, इन तमाम मुद्दों पर इंडिया गठबंधन के आधार पर बदलाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों को समर्थन दिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को सता से उखाड़ फेंकने में संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा व ट्रेड यूनियनें कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article फतेहाबाद में इनेलो को मजबूती, जजपा नेता समर्थकों सहित इनेलो में शामिल
Next Article टोहाना विधानसभा के लिए 13 प्रत्याशियों के नामांकन स्वीकृत किए गए: रिटर्निंग अधिकारी प्रतीक हुड्डा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited