By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: भगवान को अभिमान पसंद नहीं – साध्वी शांत योगानंद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Uncategorized > भगवान को अभिमान पसंद नहीं – साध्वी शांत योगानंद
Uncategorized

भगवान को अभिमान पसंद नहीं – साध्वी शांत योगानंद

Street Mail
Last updated: September 28, 2024 10:24 am
Street Mail
10 months ago
Share
SHARE

भगवान प्रेम के आधीन हैं।जो जीव प्रेम से छल-कपट रहित होकर भगवान को रिझाता है उसके लिये भगवान को पाना आसान हो जाता है।उक्त बातें साध्वी शांत योगानंद ने बीघड़ रोड़ स्थित श्री योग अनुभव मंदिर में पितृ पक्ष के अवसर पर चल रही श्री मद् भागवत कथा में पंचम दिवस की कथा के दौरान कही।भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए नामकरण संस्कार,पूतना उद्धार और चीरहरण लीला का भी वर्णन किया।उन्होंने बताया आज समाज में इस लीला का गलत अर्थ लिया जाता है।भगवान की प्रत्येक लीला में एक संदेश छिपा होता है।जिस समय यह लीला हुई उस समय कन्हैया केवल पाँच वर्ष के बालक थे।वास्तव में भगवान ने गोपियों के वस्त्र नहीं,अविद्या और अज्ञान को चुराया।गोवर्धन लीला का वर्णन करते हुए साध्वी शांत योगानंद ने कहा जब इन्द्र को अभिमान हो गया की वह अपनी शक्ति से ब्रज में हाहाकार मचा सकता है।तब 7 वर्ष के कन्हैया ने 7 कोस में फैले गोवर्धन को 7 दिन और रात तक अपनी उँगली पर उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा करके इंद्र के अभिमान को चूर किया,क्योंकि भगवान को अभिमान बिलकुल पसंद नहीं।जो जीव भजन-साधन करते हुए कर्ता पने का अभिमान रखता है भगवान उस से कोसों दूर हो जाते हैं।इस दौरान श्री नंगली दरबार से पधारे स्वामी विज्ञान प्रेमानंद जी महाराज और बाई भक्ति प्रेमानंद जी ने व्यास पीठ का अभिनंदन किया तथा संगतों का मार्गदर्शन करते हुए कहा की इस पितृ पक्ष में भागवत कथा सुनने से हमारे पूर्वज प्रसन्न होकर हमें आशीर्वाद देते हैं।इस अवसर पर श्री गोवर्धन नाथ की सुंदर झांकी बनाकर भगवान को छप्पन भोग लगाये गये व अंत में सभी भक्तों को छप्पन भोग का प्रसाद भी वितरित किया गया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article भूना ने हमेशा मुझे जीताकर भेजा है, इस बार बड़े अंतर से होगी जीत: दुड़ाराम
Next Article आप मिलकर कांग्रेस की सरकार बनाओ, विधानसभा में जाकर मैं लाऊंगा असली विकास: दौलतपुरिया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited