फतेहाबाद। हरियाणा बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली कल 28 नवम्बर को फतेहाबाद जिले की तीनों विधानसभाओं की बैठक लेने के लिए पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर आज बीजेपी के जिलाध्यक्ष स. बलदेव सिंह ग्रोहा ने बीजेपी जिला कार्यालय में जिला पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की तथा तैयारियों पर चर्चा की। इस बैठक में विशेष तौर पर जिला महामंत्री अशोक जाखड़ व जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा मौजूद रहे। स. बलदेव सिंह ग्रोहा ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के आगमन व उनके द्वारा ली जाने वाली बैठकों को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के साथ फतेहाबाद जिला के सदस्यता अभियान पर्यवेक्षक पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल व पूर्व मंत्री देवेन्द्र बबली भी साथ रहेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली टोहाना, रतिया व फतेहाबाद विधानसभाओं में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे तथा संगठन के कार्यों की समीक्षा करेंगे। तीनों विधानसभाओं में आयोजित होने वाली बैठकों की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष स. बलदेव सिंह ग्रोहा करेंगे। स. बलदेव सिंह ग्रोहा ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली कल 28 नवम्बर को प्रात: 10 बजे टोहाना में श्रीराम भवन में टोहाना विधानसभा की बैठक लेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे रतिया के कम्युनिटी सैंटर में रतिया विधानसभा की बैठक लेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे फतेहाबाद स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में फतेहाबाद विधानसभा की बैठक लेंगे। उक्त बैठकों में मंडल अध्यक्ष व उनसे ऊपर के कार्यकर्ता, मंडल सदस्यता टोली, शक्ति केंद्र प्रमुख व पालक, शक्ति केंद्र सदस्यता संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक तथा बीएलओ-2 भाग लेंगे। जिलाध्यक्ष स. बलदेव सिंह ग्रोहा ने आगे बताया कि मोहन लाल बड़ौली के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। इस अवसर पर जिला सचिव विक्रम शर्मा, सविता टुटेजा, मंडल अध्यक्ष शम्मी ढींगड़ा, शहरी मंडल महामंत्री निलांशी शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी जगदीप मोंगा, आईटी सैल के प्रमुख सुभाष साहु, जोगिन्द्र नंदा, पूनम सिंगला, बनवारीलाल गहलोत सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे