फतेहाबाद। फतेहाबाद के विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया लगातार हलके के गांवों का दौरा कर जनता का आभार व्यक्त कर रहे हैं। इस धन्यवादी दौरे के दौरान उन्हें जनता का अपार प्रेम, स्नेह व आशीर्वाद मिल रहा है। आज गांव मोचीवाली, चौबारा, गोरखपुर, दहमान, नहला, बैजलपुर, ढ़ाणी गोपाल, खासा पठाना व भूना में पहुंचकर विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने जनता का चुनाव में विजयीभव का आशीर्वाद देने के लिए आभार व्यक्त किया। गांवों में पहुंचने पर लोगों ने गर्मजोशी के साथ अपने विधायक का फूल मालाओं से स्वागत किया। विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया के विचारों को सुनने के लिए हर जनसभा में भारी जनसमुह एकत्रित हुआ। गांवों में जलपान के आयोजन हुए।
इस अवसर पर उनके साथ उनके साथ डॉ. मुखत्यार सदर, भीम नारंग, विद्या रत्ति, जोगिन्द्र पूनिया सरपंच बड़ोपल, कल्साण सिंह भादू, हरपाल बैनीवाल, मेवा सिंह नम्बरदार, सन्नी खुराना, सतेन्द्र श्योराण, विजय ताखड़, बिरबल नेहरा सहित अन्य साथी मौजूद रहे।
अपने संबोधन में विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कहा कि चुनाव से पहले हलके की जनता से किया अपना वायदा वह जरूर पूरा करेंगे। हलके के विकास के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे। जनता को साथ लेकर वह हलके का विकास करेंगे। हर वर्ग के हितों व हकों के लिए वह संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह विधायक नहीं बल्कि जनता का सेवक बनकर विकास कार्य करवाएंगे। जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें विधानसभा में भेजने का काम किया है, उसे विश्वास पर खरा उतरते हुए वह विधानसभा में हलके के विकास के लिए अपनी आवाज हमेशा बुलंद रखेंगे। विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा सरकार में जनता सालों से महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी का दंश छेल रही है। चूंकि तीसरी बार भाजपा अपनी सरकार बनाने में कामयाब हुई है, इसलिए भाजपा सरकार तुरंत प्रभाव से अपने चुनावी वायदों को पूरा करे। अधिक से अधिक सरकारी नौकरियोंं की भर्ती निकालकर युवाओं को लाभ दे। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए कड़े नियम व कानून बनाए जाएं। महिलाओं को लाडो योजना के तहत तुरंत प्रभाव से सम्मान राशि देना शुरू करें। किसानों को एमएसपी की गारंटी देकर उनकी मांगों को पूरा करें। विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कहा कि जनता भाजपा को एक बार फिर मौका दिया है तो इस बार भाजपा अपनी छवि को सुधार कर जनहित के कार्य करे।
जनता ने मौका दिया है, भाजपा अपनी छवि सुधार कर जनहित में विकास करे: दौलतपुरिया

Leave a comment