By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: खुशी संस्था फिर बनी उम्मीद : भाई बनकर बिटिया की शादी के लिए भरा भात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > BHATTU NEWS > खुशी संस्था फिर बनी उम्मीद : भाई बनकर बिटिया की शादी के लिए भरा भात
BHATTU NEWS

खुशी संस्था फिर बनी उम्मीद : भाई बनकर बिटिया की शादी के लिए भरा भात

Street Mail
Last updated: February 4, 2025 9:34 am
Street Mail
6 months ago
Share
SHARE

भट्टूकलां। सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने वाली ‘खुशी नई उम्मीद’ संस्था द्वारा भट्टू मंडी के प्रताप नगर में एक जरूरतमंद कन्या की शादी में भाई के रूप में भाती बनकर कन्यादान का सामान व आर्थिक सहयोग किया। भाती बनकर पहुंचे इन सदस्यों का परिवार के लोगों ने भी पारम्परिक गीतों से स्वागत किया। संस्था के प्रमुख सदस्य गोपाल बंसल ने बताया कि संस्था सदस्यों को सूचना मिली थी कि भट्टू मण्डी के प्रताप नगर में एक जरूरतमंद परिवार की बिटिया की 4 फरवरी को शादी है और यह परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। पिता के बीमार होने के चलते उसकी माता ही मजदूरी से उसका पालन पोषण करती है। ऐसे में संस्था सदस्यों ने अपने सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाते हुए इस बिटिया की शादी में सहयोग करने का निर्णय लिया। संस्था सदस्यों ने भट्टू मण्डी के लोगों के सहयोग से बिटिया की शादी में जरूरत का सामान इकट्ठा किया। सदस्य भाती के रूप में परिवार के घर पहुंचे जहां महिलाओं ने पारम्परिक गीतों से तिलक लगाकर इनका स्वागत किया। बिटिया की शादी में खुशी संस्था ने समाजसेवियों के साथ मिलकर बहन को चुन्दड़ी उड़ाकर भात का सामान दिया। संस्था द्वारा बिटिया को 31 बर्तनों का सैट, 11 सूट, 7 छोटे-बड़े कंबल, पांजेब, चुटकी, सोने की नोजपिन, चांदी की अंगूठी, बिस्तर के अलावा 6100 रुपये की आर्थिक सहयोग आशीर्वाद के रूप में दिया। खुशी संस्था से गोपाल बंसल ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इसमें सामाजिक कार्य में दादा सतीश शास्त्री, नवीन बिंदल, विजय गर्ग, नवीन सोलंकी, हनुमान लालगढिय़ा, प्रवीण शर्मा, आनंद गर्ग, गोपाल बंसल, परमानंद गौरछिया, संदीप सुडा, नागेंद्र सरोहा, अतुल आशु गोयल, गोविंद अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया। संस्था के इस कार्य की क्षेत्रवासियों ने जमकर सराहना की है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article रेलवे बजट के नाम पर हरियाणा की जनता को गुमराह कर रही है भाजपा सरकार: कुमारी सैलजा
Next Article हरियाणा के रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को सशक्त बनाने हेतु केंद्र सरकार द्वारा 3416 करोड़ रुपये की मंजूरी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited