By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: स्वर्णकार सभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज, कृष्ण मौसूण ने गांवों में जाकर मांगे वोट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > स्वर्णकार सभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज, कृष्ण मौसूण ने गांवों में जाकर मांगे वोट
Fatehabad News

स्वर्णकार सभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज, कृष्ण मौसूण ने गांवों में जाकर मांगे वोट

Street Mail
Last updated: February 12, 2025 9:40 am
Street Mail
6 months ago
Share
SHARE

फतेहाबाद। स्वर्णकार सभा फतेहाबाद के प्रधान पद को लेकर जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे इन चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। प्रधान पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे कृष्ण कुमार मौसूण ने जोर-शोर से अपना जनसम्पर्क अभियान चलाया हुआ है। इस बार स्वर्णकार सभा के चुनाव में फतेहाबाद शहर के अलावा आसपास के अनेक गांवों से 966 लोगों की सूची तैयार की गई है। कृष्ण कुमार मौसूण ने अपने समर्थकों के साथ फतेहाबाद शहर के अलावा साथ लगते गांव दौलतपुर, दरियापुर, धांगड़, खाराखेड़ी, भोडिय़ाखेड़़ा, खैरातीखेड़ा, बड़ोपल, बोदीवाली, बनगांव, करनौली, काजलहेड़ी, कुम्हारिया, मानावाली आदि में जाकर स्वर्णकार समाज के लोगों से व्यक्तिगत रूप से सम्पर्क किया और उनसे वोटों की अपील की। कृष्ण कुमार मौसूण ने कहा कि स्वर्णकार समाज आज पूरी तरह से जागरूक हो चुका है। समाज को चाहिए कि वह अपने ऐसे प्रतिनिधि का चुनाव करें, जोकि समाज के लोगों के हर सुख-दु:ख में साथ रहा हो और जो समाज के विकास की सोच रखता हो। उन्होंने कहा कि अगर जनता ने उन्हें मौका दिया तो वह समाज के सभी लोगों को साथ लेकर समाज को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने जनसम्पर्क अभियान के दौरान लोगों से 16 फरवरी को धर्मशाला रोड स्थित स्वर्णकार सेवा सदन में होने वाले चुनाव में उगता सूरज के सामने मोहर लगाने की अपील की। जनसम्पर्क अभियान के दौरान कृष्ण कुमार मौसूण को समाज के लोगों का पूरा समर्थन दिया और फूलमालाओं से उनका स्वागत किया गया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article ईश्वर इंस्टिट्यूट के छात्रों ने जेईई मेन परीक्षा में हासिल की शानदार सफलता
Next Article सेठ बद्री प्रसाद डी० ए० वी० स्कूल में स्वामी दयानन्द जयंती पर मनाया वार्षिक महोत्सव
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited