फतेहाबाद। समाज के प्रति अपना दायित्व निभाती आ रही नवकल्याण संस्था (रजि.) फतेहाबाद की टीम ने प्रधान बंटी कम्बोज के नेतृत्व में हिसार के अमनदीप हॉस्पीटल में विजिट कर घायल बच्चे का हालचाल जाना। इस दौरान नवकल्याण संस्था ने पीडि़त परिवार को दूसरी बार 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की, ताकि बच्चे के ईलाज में कोई रुकावट ना आ पाए। जानकारी देते हुए प्रधान बंटी कम्बोज ने बताया कि बीते दिनों एक दुर्घटना में अशोक नगर के 12 वर्षीय बालक को सिर व छाती में गंभीर चोट लग गई थी, जिससे उसकी जिंदगी खतरे में पड़ गई थी। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी। पैसों की कमी के कारण बच्चे की जिंदगी खतरे में ना पड़े इसलिए नवकल्याण संस्था ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए फंड जुटाना शुरू किया। संस्था की इस मुहिम में फतेहाबाद की मीडिया, दानी सज्जनों, शहरवासियों व सभी सदस्यों ने मिलकर साथ दिया। एक ही दिन में 30 हजार रुपये जुटाकर परिवार को दिए गए तथा तीन दिन बाद फिर से दोबारा 20 हजार रुपये ईलाज के लिए संस्था द्वारा प्रदान किये गए। नवकल्याण संस्था ने कुल 50 हजार रुपये की मदद बच्चे के ईलाज के लिए की है। अब बच्चा खतरे से बाहर है। प्रधान बंटी कम्बोज इस मुहिम में साथ देने वाले मीडिया के साथियों, शहरवासियों व दानी सज्जनों का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर संस्था से आरसी राठौर मुखिया, राजकमल, सुदर्शन नरुला, ललित चक्रवर्ती पायल चक्रवर्ती, ओम समीर, रूपसी कम्बोज, संदीप चौहान (कुलेरी) मौजूद रहे।