By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: राजकीय माध्यमिक विद्यालय गिल्लांखेड़ा में प्रवेश उत्सव के उपलक्ष्य में हुआ हवन यज्ञ का आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > राजकीय माध्यमिक विद्यालय गिल्लांखेड़ा में प्रवेश उत्सव के उपलक्ष्य में हुआ हवन यज्ञ का आयोजन
Fatehabad News

राजकीय माध्यमिक विद्यालय गिल्लांखेड़ा में प्रवेश उत्सव के उपलक्ष्य में हुआ हवन यज्ञ का आयोजन

Street Mail
Last updated: April 1, 2025 9:30 am
Street Mail
4 months ago
Share
SHARE
फतेहाबाद। राजकीय माध्यमिक विद्यालय गिल्लांखेड़ा में प्रवेश उत्सव के उपलक्ष्य में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें स्टाफ सदस्यों सहित सभी बच्चों और उनके अभिभावकों ने भाग लिया। डॉक्टर सुदामा शास्त्री वैदिक प्रवक्ता ने वैदिक मंत्र उच्चारण द्वारा यज्ञ में आहूतियां डलवाई और बच्चों के उज्जवल भविष्य सी कामना की‌। इस अवसर पर स्कूल के हेड मास्टर बारुराम सिंगला, रमेश कुमार, विनोद कुमार, विभा, शकुंतला, मंजू, संजीव, गोबिंदराय, रोहतास कुमार समेत सभी स्टाफ उपस्थित थे। गांव के प्रमुख लोगों में प्रमुख समाजसेवी आनंद, सतवीर, जसवंत सिंह,अमर सिंह, मूर्ति, रानी,सोनू, सुनीता समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। हेड मास्टर बारुराम सिंगला ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी राष्ट्र के भविष्य होते हैं‌। छात्रों का जीवन जितना उज्जवल होगा हमारा राष्ट्र भी उतना ही सशक्त और विकासशील बनेगा। सिंगला ने ग्रामवासियों से अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में प्रवेश हेतु भी प्रेरित किया। सुदामा शास्त्री ने कहा कि शिक्षा जीवन का गहना है। हमारे जीवन में शिक्षा का बड़ा महत्व है जिसके द्वारा सफलता की बहुमंजिली इमारतें खड़ी की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि मेहनत से हर मुकाम को हासिल किया जा सकता है। प्रवेश उत्सव के उपलक्ष्य में स्कूल परिसर से एक रैली निकाली गई जिसमें सरकारी स्कूल की विशेषताएं और 100% नामांकन के लिए आह्वान किया गया। इस अवसर पर एसएमसी सदस्य, प्राइमरी और मिडिल के सभी सदस्य उपस्थित थे। इस दौरान परीक्षा परिणाम में कक्षा में प्रथम आने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article पंचनद सेवा सदन निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने जारी की 21 लाख की सहयोग राशि, ट्रस्ट ने जताया आभार
Next Article 31 कुण्डीय महायज्ञ कर मनाई राम नवमी, 108 दंपती बने यजमान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited