By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: 31 कुण्डीय महायज्ञ कर मनाई राम नवमी, 108 दंपती बने यजमान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > 31 कुण्डीय महायज्ञ कर मनाई राम नवमी, 108 दंपती बने यजमान
Fatehabad News

31 कुण्डीय महायज्ञ कर मनाई राम नवमी, 108 दंपती बने यजमान

Street Mail
Last updated: April 7, 2025 7:08 am
Street Mail
4 months ago
Share
SHARE

फतेहाबाद- राम नवमी और हिंदू नववर्ष पर विश्व हिंदू परिषद ने 31 कुण्डीय श्रीराम कृपा वृष्टि महायज्ञ कराया। आयोजन सेक्टर-11 ए की वैस्टएंड सिटी में हुआ। यज्ञ में शहर के 108 युगल दंपती यजमान बने। 40 से ज्यादा विद्वान ब्राह्मणों ने हवन कराया। इसके बाद भगवान श्रीराम की महाआरती हुई। अंत में श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद वितरित किया गया। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सहमंत्री सुशील शास्त्री ने कहा कि फतेहाबाद में पहली बार ऐसा हवन यज्ञ हुआ। इससे नई पीढ़ी को सनातन धर्म की जानकारी मिलेगी। विश्व हिंदु परिषद फतेहाबाद के अध्यक्ष एडवोकेट संदीप टांटिया ने बताया कि शहरवासियों ने उत्साह से भाग लिया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम हमारे आराध्य हैं। रामनवमी पर मंदिरों और धार्मिक संस्थाओं को ऐसे आयोजन करते रहना चाहिए। नगर संघ संचालक राहुल गोयल ने लोगों से अपील की कि बच्चों को सनातन धर्म के विषय बताएं। धार्मिक संस्कार दें। मंदिर लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों को महान सनातन धर्म, भगवान श्रीराम के जीवन व उनसे जुड़ी बातें बताएं। उनके बताए मार्ग का अनुशरण करें, जैसे उन्होंने माता-पिता की आज्ञा मानी, भाइयों से प्रेम किया, वैसा ही आचरण अपनाएं। बच्चों को समय दें। उनसे बात करें। ताकि युवा पीढ़ी धर्म से जुड़ी रहे। वह नशे और बुराइयों से बच सकें। कार्यक्रम में आरएसएस के जिला संघ संचालक विजय, जिला कार्यवाहक विकास कुमार, प्रांत सहमंत्री सुशील शास्त्री, बाल संस्कार प्रांत प्रमुख मातृशक्ति मीनाक्षी, नगर कार्यवाह रविंद्र आहूजा, गुरबक्श मोंगा, डॉ. उमेश शर्मा, डॉ. ज्योति शर्मा, कृष्ण ग्रोवर, वैस्टएंड सिटी के निदेशक दलीप कुमार व आजाद सचेदवा, अनीता वधवा, ममता गर्ग, विकास शर्मा, मुकेश शर्मा एडवोकेट और सक्षम हिंदुस्तानी राजेश पराशर मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article राजकीय माध्यमिक विद्यालय गिल्लांखेड़ा में प्रवेश उत्सव के उपलक्ष्य में हुआ हवन यज्ञ का आयोजन
Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का स्वागत के लिए फतेहाबाद जिले की जनता उत्सुक : प्रवीण जोड़ा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited