जाखल: वर्ष 2023 में मानसून सीजन के दौरान आई बाढ़ से सबक लेते हुए प्रशासन अभी से सर्तक हो गया है। तब बाढ़ ने क्षेत्र में कहर बरपाया था। क्षेत्र से गुजरती घग्गर नदी व रंगोई नाले लगते कई गांव बाढ़ से प्रभावित हुए। उस दौरान बाढ़ से लोगों का काफी नुकसान हुआ था। मानसून के दौरान बाढ़ बचाव प्रबंधों को लेकर सिंचाई विभाग इस बार अभी से सचेत है। खंड सिंचाई विभाग ने अभी से बाढ़ बचाव कार्य शुरू कर दिया हैं। सिंचाई विभाग घग्गर नदी व इसके सहायक रंगोई नाले में जल प्रवाहित के प्रबंधों के लिए मनरेगा श्रमिकों से सफाई करवा रहा है।