By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: पंचनद सेवा सदन निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने जारी की 21 लाख की सहयोग राशि, ट्रस्ट ने जताया आभार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > पंचनद सेवा सदन निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने जारी की 21 लाख की सहयोग राशि, ट्रस्ट ने जताया आभार
Fatehabad News

पंचनद सेवा सदन निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने जारी की 21 लाख की सहयोग राशि, ट्रस्ट ने जताया आभार

Street Mail
Last updated: April 1, 2025 9:25 am
Street Mail
4 months ago
Share
SHARE

फतेहाबाद। फतेहाबाद में पंचनद सेवा सदन के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा पंचनद सेवा ट्रस्ट को 21 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। यह राशि जारी करने पर पंचनद सेवा ट्रस्ट ने केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया है। इस बारे जानकारी देते हुए पंचनद सेवा ट्रस्ट फतेहाबाद के प्रधान किशोरी लाल नारंग ने बताया कि हरियाणा प्रदेश को विकास की नई दिशा देने वाले पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में भारत सरकार के ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल द्वारा विभाजन विभिषका दिवस पर फतेहाबाद में आयोजित कार्यक्रम में पंचनद सेवा सदन के निर्माण के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की गई थी। केन्द्रीय मंत्री द्वारा घोषित यह सहयोग राशि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार पंचनद सेवा ट्रस्ट फतेहाबाद के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी गई है। यह राशि जारी करने पर पंचनद सदस्यों ने प्रदेश सरकार का आभार जताया और कहा कि पूर्व सीएम मनोहर लाल के बाद अब सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश विकास के मामले में नए आयाम छू रहा है। यह सहयोग राशि मिलने से पंचनद सेवा सदन के निर्माण कार्य में तेजी आएगी और जल्द ही इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाएगा

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article एडवोकेट प्रवीण जोड़ा बने फतेहाबाद बीजेपी के  नए जिलाध्यक्ष
Next Article राजकीय माध्यमिक विद्यालय गिल्लांखेड़ा में प्रवेश उत्सव के उपलक्ष्य में हुआ हवन यज्ञ का आयोजन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited