By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: पूर्व सीपीएस ने फतेहाबाद में लिपिकीय वर्ग कर्मचारियों के आंदोलन को दिया समर्थन, धरने में हुए शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > पूर्व सीपीएस ने फतेहाबाद में लिपिकीय वर्ग कर्मचारियों के आंदोलन को दिया समर्थन, धरने में हुए शामिल
Fatehabad News

पूर्व सीपीएस ने फतेहाबाद में लिपिकीय वर्ग कर्मचारियों के आंदोलन को दिया समर्थन, धरने में हुए शामिल

प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से काम छोडक़र सडक़ों पर उतरने को मजबूर है लिपिक : प्रहलाद सिंह

Street Mail
Last updated: July 7, 2023 11:49 am
Street Mail
2 years ago
Share
फोटो कैपशन - फतेहाबाद। लघु सचिवालय के मुख्य द्वारा पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे क्लेरिकल वर्ग कर्मचारियों को संबोधित करते पूर्व सीपीएस प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा।
SHARE

फतेहाबाद। सम्मानजनक वेतन की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर लघु सचिवालय के बाहर धरना दे रहे क्लेरिकल वर्ग के कर्मचारियों को पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा ने अपना समर्थन दिया है। कांग्रेस नेता प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा आज धरने में शामिल हुए और आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को कांग्रेस सरकार बनने पर उनकी मांग के अनुरूप सम्मानजनक वेतन देने का आश्वासन दिया।
पूर्व सीपीएस ने कहा कि आज प्रदेश का हर वर्ग चाहे वह किसान हो, युवा हो, महिला हो या फिर कर्मचारी, सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा भुगत रहा है। लिपिक वर्ग के कर्मचारियों के कंधों पर जितनी जिम्मेवारी है, उस हिसाब से उन्हें सरकार द्वारा वेतन नहीं दिया जा रहा। कर्मचारी शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की सरकार के समय कर्मचारियों को पूरा मान-सम्मान दिया गया था। उनकी हर समस्या का बातचीत के जरिए समाधान निकाला जाता था, जिससे कर्मचारी वर्ग उस सरकार से पूरी तरह खुश था लेकिन जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, उसने हर वर्ग को सिर्फ परेशान करने का काम किया है। आंदोलन के दबाव में सरकार पहले तो बातचीत का ढोंग करती है और बाद में उससे मुकर जाती है। सरकार ने एक विभाग के कर्मचारियों से नहीं, हर विभाग के कर्मचारियों के साथ वायदाखिलाफी की है जिस कारण कर्मचारियों को कामकाज छोडक़र सडक़ों पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ऐसी जनविरोधी और कर्मचारी विरोधी को सबक सिखाने को तैयार बैठी है और आने वाले चुनावों में उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article किसान व ग्रामीण विकास को समाप्त करना चाहती है सरकार: पोटलिया
Next Article फतेहाबाद पुलिस ने लाखों रुपए की 1 किलो  से अधिक अफीम सहित एक महिला को किया गिरफ्तार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited