By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: प्रदेश में जेजेपी खत्म, टिकट घोषणा के साथ ही कांग्रेस में मचेगी भगदड़ : सुनैना चौटाला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > प्रदेश में जेजेपी खत्म, टिकट घोषणा के साथ ही कांग्रेस में मचेगी भगदड़ : सुनैना चौटाला
Fatehabad News

प्रदेश में जेजेपी खत्म, टिकट घोषणा के साथ ही कांग्रेस में मचेगी भगदड़ : सुनैना चौटाला

Street Mail
Last updated: August 29, 2024 10:27 am
Street Mail
11 months ago
Share
SHARE

फतेहाबाद। भाजपा हमेशा से ही किसान विरोधी रही है, अगर भाजपा किसानों की हितैषी होती तो कंगना रनौत की हिम्मत नहीं थी कि इस तरह का बयान देकर किसानों को अपमानित कर सके। अब तक भाजपा द्वारा अपनी सांसद के खिलाफ कोई कार्रवाई न करना शर्मनाक है। ऐसी पार्टी के नेताओं को किसानों को वोट मांगने का कोई अधिकार नहीं है। यह बात इनेलो महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव सुनैना चौटाला ने फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में जारी ग्रामीण दौरे के दूसरे दिन बिश्नोई बैल्ट के विभिन्न गांवों में आयोजित सभाओं को संबोधित करते हुए कही। इनेलो नेता ने आज गांव धांगड़ से अपने दौरे की शुरूआत की। इसके बाद उन्होंने गांव बड़ोपल, चिन्दड़, खाराखेड़ी, भोड़ा होशनाक, कुम्हारिया, काजलहेड़ी और मोहम्मदपुर रोही का भी दौरा किया और ग्रामीणों से जननायक चौ. देवीलाल के जन्मदिन पर होने वाले कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भग लेने का निमंत्रण दिया। बिश्नोई बैल्ट के गांवों में पहुंची सुनैना चौटाला का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। ग्रामीण दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं जानी और इनेलो-बसपा गठबंधन सरकार बनने पर इन समस्याओं को दूर करवाने की बात कही। ग्रामीण सभाओं को संबोधित करते हुए सुनैना चौटाला ने कहा कि जननायक चौ. देवीलाल को किसानों के मसीहा के तौर पर जाना जाता है। उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए अभय सिंह चौटाला किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं। अभय सिंह चौटाला पहले ऐसे नेता है जिन्होंने किसानों पर अत्याचार को बर्दाश्त न करते हुए एक मिनट में अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। एक तरफ इनेलो किसानों की आवाज उठा रही है वहीं दूसरी ओर भाजपा के नेता इन किसानों को अपमानित करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनावों में किसान अपने इस अपमान का बदला वोट की ताकत से लेगा। इनेलो नेता ने कहा कि प्रदेश में जेजेपी नाम की कोई चीज नहीं रही है। उसके सभी विधायक और नेता पार्टी छोड़ चुके हैं। कांग्रेस के नेता आपस में ही लडऩे में लगे हैं। टिकटों की घोषणा के साथ ही कांग्रेस में भगदड़ मचने वाली है। प्रदेश की जनता इनेलेा-बसपा गठबंधन को विकल्प के तौर पर देख रही है। सुनैना चौटाला ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ने फतेहाबाद की जनता के साथ धोखा किया है। उन्होंने लोगों से वायदा किया कि विकास के मामले में पटरी से उतरे फतेहाबाद को इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार बनते ही फिर से पटरी पर लाया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से सोच-समझ कर और उनके हितों की रक्षा करने वाले और उनकी आवाज उठाने वाले नेता को वोट देने की अपील की। इस अवसर पर उनके साथ जिला प्रधान बलविन्द्र कैरो, हलका प्रधान जगदीश जैलदार, पूर्व प्रत्याशी सुमनलता सिवाच, बसपा नेता राम सिंह फौजी, वरिष्ठ इनेलो नेता अंगद ढिंगसरा, अजय रोहज, शिव मेचु, सतपाल सिद्धू, कृष्ण मांझू, अमित जानू, सुरेन्द्र गोदारा, युवा इनेलो शहरी प्रधान अमन शर्मा सहित अनेक इनेलो व बसपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article केंद्रीय विद्यालय बड़ोपल फतेहबाद में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन
Next Article ईमानदारी जिंदा है: जिला न्यायायल के सफाईकर्मी ने सड़क पर मिला 2 लाख रुपये का चेक लौटाया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited