By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने किया मंडियों का औचक निरीक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने किया मंडियों का औचक निरीक्षण
Fatehabad News

विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने किया मंडियों का औचक निरीक्षण

सरकार महंगाई भत्ते के रूप में किसानों को फसल पर दे 200 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस: दौलतपुरिया

Street Mail
Last updated: April 18, 2025 9:48 am
Street Mail
4 months ago
Share
SHARE
Highlights
  • कहा, सरकार की अनदेखी के कारण असुविधाओं के बीच काम करने को मजबूर हैं किसान, मजदूर व आढ़ती

फतेहाबाद। फतेहाबाद हलके के विधायक चौ. बलवान सिंह दौलतपुरिया ने आज फतेहाबाद व धांगड़ की अनाजमंडी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां व्यापारियों व किसानों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं भी जानी। निरीक्षण के दौरान विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने असुविधाओं पर सरकार के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच किसान , मजदूर और व्यापारी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। ऐसे में सरकार को उनकी सुविधाओं का ध्यान रखना चाहिए, लेकिन मंडियों में ना तो पीने की पानी की पर्याप्त व्यवस्था है ना ही बिजली की व्यवस्था है। शौचालयों की हालात भी ठीक नहीं है। इतना ही नहीं मंडियों में फसल खरीद को लेकर सरकार का पोर्टल सिस्टम भी बिल्कुल फेल है। विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कहा कि सरकार की अनदेखी के कारण खरीद ऐजेंसियां धीमी गति से उठान करवा रही है। सरकार द्वारा गेंहू की ढीली खरीद, गेंहू उठान ना करने से किसान व आढ़ती बेहद दुखी है। गेंहू की समय पर खरीद व उठान ना होने से गेंहू खुले में मण्डी व सडक़ों पर पड़ी है जबकि बेमौसमी बारिश होने के कारण भारी मात्रा में गेंहू खराब हो चुकी है। विधायक ने कहा कि सरकार को अपने व्यादे के अनुसार गेंहू की खरीद, उठान व भुगतान 48 घंटे में करना चाहिए। विधायक बलवान सिंह ने किसानों की आवाज उठाते हुए कहा कि सरकार किसानों को गेहूं की खरीद पर 200 रुपये प्रति क्विंटल स्पैशल बोनस महंगाई भत्ते के रूप में दे, ताकि सरकार द्वारा बिजली और खाद के जो दाम बढ़ाए है, उसकी भरपाई हो सके। इसके अलावा बीते दिनों आंधी व ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों को मुआवजा प्रभावित किसानों को तुरंत प्रभाव से दिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार को गेंहू खरीद व उठान में जो सरकारी अधिकारी लाहपरवाही करे उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने किसानों को दिया हर संभव सहायता का आश्वासन
Next Article पायनियर कॉन्वेंट स्कूल के 9 विद्यार्थियों ने किया जे ई ई एडवांस क्वालीफाई
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited