By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: गांव मताना में हुआ श्री कृष्ण प्रणामी पक्षी रैन बसेरा का भव्य उद्घाटन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > गांव मताना में हुआ श्री कृष्ण प्रणामी पक्षी रैन बसेरा का भव्य उद्घाटन
Fatehabad News

गांव मताना में हुआ श्री कृष्ण प्रणामी पक्षी रैन बसेरा का भव्य उद्घाटन

-दस लाख रुपये की राशि से निर्मित रैन बसेरे का एडीसी अनुराग ढालिया ने किया उद्घाटन

Street Mail
Last updated: February 27, 2025 9:45 am
Street Mail
5 months ago
Share
SHARE

फतेहाबाद। गांव मताना में श्री कृष्ण प्रणामी पक्षी रैन बसेरा का उद्घाटन अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम संत शिरोमणि स्वामी सदानंद जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस रैन बसेरे का निर्माण 10 लाख रुपये की लागत से किया गया, जिसका संपूर्ण व्यय समाजसेवी देवी दयाल तायल द्वारा वहन किया गया। रैन बसेरा पक्षियों के संरक्षण और देखभाल के लिए भी एक अनूठी पहल है। इस सामाजिक सेवा के लिए देवी दयाल तायल के योगदान की सभी ने सराहना की। संत शिरोमणि स्वामी सदानंद जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि यह रैन बसेरा सेवा और जीवों के कल्याण का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने समाज के अन्य लोगों से भी ऐसे परोपकारी कार्यों में सहयोग करने की अपील की। अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की सामाजिक योजनाएं समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक सिद्ध होती हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह रैन बसेरा समाज में सेवा व समर्पण की भावना को और अधिक प्रबल करेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया और रैन बसेरे के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। कार्यक्रम में एडीसी सहित अन्य अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर समाजसेवा व जनकल्याण की भावना से प्रेरित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में विनोद तायल, अशोक भूकर, सरपंच दलबीर सिंह, इंदर, बाली मित्तल सहित कई अन्य प्रमुख लोग शामिल हुए।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article अशोक नगर में सीवरेज ब्लॉकेज की समस्या समाधान के लिए प्रधान ने एसई को लिखा पत्र
Next Article सुभाष खिचड़ भाजपा की एक देश एक चुनाव के चुनाव की प्रदेश टोली के सदस्य नियुक्त
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited