By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ के बाद हरियाणा में भी सत्ता में आएगी आम आदमी पार्टी : हरपाल भाटी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ के बाद हरियाणा में भी सत्ता में आएगी आम आदमी पार्टी : हरपाल भाटी
Fatehabad News

दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ के बाद हरियाणा में भी सत्ता में आएगी आम आदमी पार्टी : हरपाल भाटी

Street Mail
Last updated: February 21, 2024 8:42 am
Street Mail
1 year ago
Share
SHARE
फतेहाबाद। चंडीगढ़ में मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार कुलदीप कुमार की जीत पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा मोहर लगाने के बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की दौड़ गई है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज फतेहाबाद में जीत का जश्न मनाया। ढोल नगाड़ों के साथ पार्टी जिला कार्यालय में धूमधाम से जीत की खुशी में लड्डू बांटे गए औश्र सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साह में एक दूसरे को बधाई दी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हरपाल भाटी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से लोकतंत्र की जीत हुई है। इंडिया गठबंधन की भी जीत की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब के बाद चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी का राज होगा। इससे साबित होता है कि बीजेपी को आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर हरा सकते हैं। चंडीगढ़ मेयर चुनावों में जीत से जनता में ये विश्वास बढ़ा है कि बीजेपी को इंडिया गठबंधन हरा सकता है। पूरे देश ने देखा था कि कैसे बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया था। पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य व प्रदेश सहसचिव लक्ष्य गर्ग ने कहा कि अब दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ के बाद 2024 में हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनावों के मंथन शुरू कर दिया है। केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय के अनुसार आम आदमी पार्टी चुनावों में उतरेगी। विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी सभी 90 सीटों पर अकेले दम पर लड़ेगी। जनता में आम आदमी पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ा है। आम आदमी पार्टी आगे भी बीजेपी की लोकतंत्र विरोधी नीतियों को बेनकाब करती रहेगी। प्रदेश में आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है। इस अवसर पर प्रदेश महिला उपाध्यक्ष सुशीला सर्राफ, जिला किसान सैल अध्यक्ष देेवेन्द्र मेचु, कल्याण सिंह धांगड़, जिला महिला अध्यक्ष मनदीप शेखो, लक्ष्मी सिंह, मंगल खरोड़, एससी सैल जिलाध्यक्ष विनोद भडोलांवाली, ओबीएस सैल जिलाध्यक्ष सत्यवान जांगड़ा, ब्लाक अध्यक्ष ललित गोयल, रोहताश खती, सुशील बिश्नोई एडवोकेट, मुकेश, रिन्कू फ्रंड सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article नगरपरिषद के कर्मचारी रहे हड़ताल पर, धरना देकर सरकार को जमकर कोसा
Next Article 12.36 करोड़ से चमकेगा भट्टू कलां का रेलवे स्टेशन, पीएम नरेंद्र मोदी ने किया शिलान्यास
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited