By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: पराली प्रबंधन करने पर किसानों को सम्मानित करेगी बाबा श्याम वेलफेयर सोसायटी 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > पराली प्रबंधन करने पर किसानों को सम्मानित करेगी बाबा श्याम वेलफेयर सोसायटी 
Fatehabad News

पराली प्रबंधन करने पर किसानों को सम्मानित करेगी बाबा श्याम वेलफेयर सोसायटी 

Street Mail
Last updated: October 18, 2024 9:49 am
Street Mail
10 months ago
Share
SHARE
फतेहाबाद : सामाजिक संस्था बाबा श्याम वेलफेयर सोसायटी पराली प्रबंधन करने वाले प्रगतिशील किसानों को प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित करेगी। संस्था के अध्यक्ष समाजसेवी विजय भिरडाना ने बढते प्रदुषण को रोकने के लिए किसानों से सहयोग मांगा है। उन्होंने कहा की पराली प्रबंधन के लिए प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के अलावा पराली की गांठे बनाने पर एक हजार रूपये प्रति एकड़ के हिसाब से किसानों को अनुदान दिया जा रहा है। इसके अलावा गौशाला में पराली ले जाने के लिए 15 हजार रूपये प्रति गौशाला को यातायात खर्च के तौर पर दिया जा रहा है। किसी गांव में पराली जलने की एक घटना भी नहीं घटित होने पर एक लाख रूपये की अनुदान राशि कृषि विभाग द्वारा ग्राम पंचायत को ग्राम विकास के लिए दी जा रही है। विजय ने बताया की पिछले साल भी भिरडाना में तत्कालीन उपायुक्त अजय तोमर की अध्यक्षता में पराली प्रबंधन पर बेहतरी से काम करने वाले सैंकड़ों किसानों को सम्मानित किया गया था। जिसके परिणाम स्वरूप इस बार पराली में आगजनी की घटनाएं कम हुई है। इसी साल दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में भिरडाना में कार्यरत आयोजित कर जिलेभर के 400 से अधिक ऐसे किसानों को सम्मानित किया जाएगा। जो पराली प्रबधंन को लेकर नजीर बने है।
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article नागरिक अस्पताल में अब ओपीडी का समय सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक
Next Article एसएफआई ने सीएम व डीसी को सौंपा ज्ञापन, राजकीय महाविद्यालय की स्थाई बिल्डिंग व शिक्षकों की नियुक्ति की मांग
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited