फतेहाबाद। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती आज बीजेपी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष स. बलदेव सिंह ग्रोहा व जिला प्रभारी सुरेन्द्र आर्य की मौजूदगी में श्रद्धाभाव से मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी को पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। जिलाध्यक्ष स. बलदेव सिंह ग्रोहा व जिला प्रभारी सुरेन्द्र आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि संत परंपरा के महान योगी, अद्वितीय ज्ञानी और समाज में समरसता का संदेश देने वाले गुरु रविदास जी की जयंती सभी के लिए कल्याणकारी हो। हम उनके बताए हुए प्रेम, समानता और भक्ति मार्ग पर चलकर ही हम समाज में एकता और सद्भाव स्थापित कर सकते हैं। ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ की उनकी वाणी हमें सच्चे आचरण और आत्मिक शुद्धता का संदेश देती है। उनके आदर्शों को आत्मसात कर एक समानतापूर्ण समाज की स्थापना करनी चाहिए। इस अवसर पर अशोक जाखड़, जगदीश शर्मा, विकास शर्मा, राजेश जांगड़ा, सुभाष चंदौरा, मुलखराज चावला, बनवारी लाल गहलोत, सविता टुटेजा, विक्की मराठी, भारत भूषण गर्ग, जगदीश नायक, सुल्तान नायक सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। **