By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: भाजपा ने केवल जनता को ठगने का काम किया, हुड्डा सरकार के कामों को सीएम बता रहे अपनी उपलब्धियां : आनंदवीर गिलांखेड़ा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > भाजपा ने केवल जनता को ठगने का काम किया, हुड्डा सरकार के कामों को सीएम बता रहे अपनी उपलब्धियां : आनंदवीर गिलांखेड़ा
Fatehabad News

भाजपा ने केवल जनता को ठगने का काम किया, हुड्डा सरकार के कामों को सीएम बता रहे अपनी उपलब्धियां : आनंदवीर गिलांखेड़ा

युवा कांग्रेस नेता ने सरवरपुर से शुरू की ‘फतेहाबाद जनसंवाद यात्रा’, ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

Street Mail
Last updated: August 6, 2024 8:44 am
Street Mail
12 months ago
Share
SHARE

फतेहाबाद। हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर फतेहाबाद विधानसभा में कांग्रेस ने जोर-शोर से तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा द्वारा प्रदेश में शुरू की गई ‘भाजपा सरकार से हरियाणा मांगे हिसाब’ यात्रा को लेकर युवा कांग्रेस आनंदवीर गिलांखेड़ा द्वारा मंगलवार से ‘फतेहाबाद जनसंवाद यात्रा’ का आगाज किया गया है। उन्होंने आज जनसंवाद यात्रा की शुरूआत भट्टू क्षेत्र के गांव सरवरपुर से की। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने कांग्रेस नेताओं का जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों ने जेसीबी पर चढक़र कांग्रेस नेताओं के जत्थे पर पुष्प वर्षा की और संकल्प लिया कि जिस तरह जनता ने भाजपा को लोकसभा चुनाव में हॉफ करने का काम किया था, उसी तरह विधानसभा चुनावों में पूरी तरह साफ करने का काम करेंगे। सरवरपुर से शुरू हुई जनसंवाद यात्रा आज गांव बोदीवाली, मेहूवाला, बनमंदौरी, ठुईयां होते हुए गांव पीलीमंदौरी पहुंची। ग्रामीणों के जोश से उत्साहित युवा कांग्रेस नेता आनंदवीर गिलांखेड़ा ने कहा कि 10 सालों में भाजपा सरकार ने केवल जनता को ठगने का काम किया है। मौजूदा सीएम नायब सिंह सैनी आज जुमलेबाजी कर लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे है। लोगों के वोट हथियाने के लिए जनसभाएं कर खुलेआम झूठ बोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में फतेहाबाद विधानसभा विकास के मामले में प्रदेश में सबसे पिछड़ा रहा। यहां भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं लगवाई। वर्ष 2009 से 2014 तक जब प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और फतेहाबाद के विधायक प्रहलाद सिंह गिलांखेड़ा थे, उस समय फतेहाबाद में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए गए थे। हुड्डा सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों को आज भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपनी सरकार की उपलब्धियां बता रहे हैं लेकिन फतेहाबाद की ही नहीं प्रदेश की जनता समझ चुकी है कि भाजपा केवल झूठ का सहारा लेकर वोट लेना चाहती है। उन्होंने कहा कि जनसंवाद यात्रा के दौरान न केवल वे भाजपा सरकार द्वारा लिए जा रहे जनविरोधी फैसलों की पोल जनता के बीच खोलेंगे वहीं पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान द्वारा जारी कांग्रेस पार्टी के संकल्प पत्र के बारे में ग्रामीणों को जानकारी देंगे। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए आनंदवीर गिलांखेड़ा ने कहा कि सांसद दीपेन्द्र हुड्डा के नेतृत्व में चल रही हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा जोकि आज एक जनअंादोलन बन चुकी है, 13 अगस्त को फतेहाबाद पहुंच रही है। फतेहाबाद पहुंचने पर फतेहाबाद विधानसभा के लोगों द्वारा यात्रा का जोरदार स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोपाल चौधरी, नरेश सोनी एडवोकेट, डॉ. मुख्तयार सिंह सदर, भजनलाल माचरा, एडवोकेट विरेन्द्र, प्रवीन धारनियां चेयरमैन, अनिल नड्डा भूना, रमेश कसवां, अनुराग भाम्भू, एडवोकेट राजीव गोदारा, ओमप्रकाश एमसी भूना, मनोहर नायक, रवि सरपंच, मनोज नंबरदार, निहाल सिंह सरपंच, अशोक गर्ग, उपास भट्टी, देवाराम, पियुष नारंग, श्याम सुंदर बंसल, रामनिवास बैनीवाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article रेलवे फ्लाईओवर के पास सड़क पर बने गहरे गड्डे
Next Article सभी फसलों पर एमएसपी लागू कर नायब सैनी सरकार प्रदेश के किसानों को बनाएगी समृद्ध: बलदेव ग्रोहा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited