By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: 400 पार का दम भरने वाली भाजपा 150 भी पार नहीं कर पाएगी: अरविन्द शर्मा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > 400 पार का दम भरने वाली भाजपा 150 भी पार नहीं कर पाएगी: अरविन्द शर्मा
Fatehabad News

400 पार का दम भरने वाली भाजपा 150 भी पार नहीं कर पाएगी: अरविन्द शर्मा

Street Mail
Last updated: April 15, 2024 7:31 am
Street Mail
1 year ago
Share
SHARE
फतेहाबाद। लोकसभा चुनाव में भाजपा की नईया डूबने वाली है। 400 पार का खोखला दम भरने वाली भाजपा 150 से भी पार होती नहीं दिखाई दे रही। जनता के सामने में भाजपा का असली चेहरा आ चुका है। यह बात जिला कांग्रेस कमेटी के जिला कॉर्डिनेटर अरविन्द शर्मा ने जारी प्रैस विज्ञप्ति में कही। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में भाजपा के प्रत्याशियों को आज कोई पूछने वाला भी नहीं है। गांवों में भाजपा के नेताओं व प्रत्याशियों को घुसने तक नहीं दिया जा रहा। सिरसा लोकसभा क्षेत्र के गांवों की बात करें तो यहां भी भाजपा के प्रत्याशी को जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है। गांवों में बाहर लोगों ने भाजपा नेताओं के लिए चेतावनी भरे बोर्ड लगा दिए हैं। स्पीकर के माध्यम से भी अनाऊंसमेंट कर भाजपा नेताओं का गांव में घुसना बैन किया जा रहा है। जनता का यह आक्रोश साफ दिखाता है कि इस बार जनता भाजपा को सत्ता से बाहर निकाल फैंकेगी। अरविन्द शर्मा ने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही जनता को धर्म और जात पात के नाम पर बरगलाया है। भाजपा के जनता के विकास के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं। आज महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी चरम पर है। लोग अपने छोटे छोटे काम करवाने के लिए दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। आज जनता को कांग्रेस का समय याद आ रहा है। जनता ने मन बना लिया है कि इस बार केन्द्र व हरियाणा प्रदेश में केवल कांग्रेस की ही सरकार लानी है। श्री शर्मा ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ उतरेगी। 400 से अधिक सीटों पर विजय प्राप्त कर केन्द्र में बहुमत के साथ कांग्रेस सत्ता में आएगी। सिरसा लोकसभा सीट पर भी कांग्रेस के प्रत्याशी को 2 लाख से अधिक वोटों के साथ जीत मिलेगी। इसी प्रकार हरियाणा में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी और घर घर खुशहाली आएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग को लूटने व दबाने का काम किया है। किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी, युवाओं हर वर्ग के साथ भाजपा ने केवल छल किया है। औच्छी राजनीति करते हुए जनता की जेब में डाका डाला है। भाजपा नेताओं ने अपनी तिजौरियां भरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन अब समय जनता के हाथ में है। लोकसभा चुनाव में देश व प्रदेश की जनता कांग्रेस के साथ मिलकर भाजपा सरकार को मुंह तोड़ जबाव देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर भाजपा से जनता के विकास का हिसाब मांगा जाएगा। अरविन्द शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर अपनी सभी घोषणाओं को प्राथमिकता से लागू करेगी। महिलाओं के उत्थान के लिए बनी योजनाओं के साथ साथ किसानों को एमएसपी की गारंटी कानून बनाकर दिया जाएगा। युवाओं के लिए अपार नौकरियों के अवसर दिए जाएंगे। उन्होंने मतदाताओं से आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का साथ दें और अपने विकास का जवाब भाजपा सरकार से मांगे।
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article विपक्ष के लोग व्याकुलता में कर रहे अनर्गल प्रचारः डाॅ. अशोक तंवर
Next Article पोटलिया के नेतृत्व में सैलजा से मिले पंचायत प्रतिनिधि, की कांग्रेस ज्वाइन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited