By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: सिरसा सहित हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी भाजपा : डॉ. अशोक तंवर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > सिरसा सहित हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी भाजपा : डॉ. अशोक तंवर
Fatehabad News

सिरसा सहित हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी भाजपा : डॉ. अशोक तंवर

Street Mail
Last updated: April 22, 2024 9:46 am
Street Mail
1 year ago
Share
SHARE
फतेहाबाद। सिरसा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि एक बार फिर भाजपा प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। देश और प्रदेश की जनता नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री देखना चाहती है। वे सोंमवार को फतेहाबाद के डीएसपी रोड पर भाजपा के प्रदेश डिजीटल प्रमुख कंवल चौधरी के निवास पर आयोजित जलपान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यहां पहुंचने पर कंवल चौधरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और ‘अबकी बार 400 पार’ के नारे लगाए। कंवल चौधरी ने डॉ. अशोक तंवर का स्वागत करते हुए कहा कि सिरसा लोकसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल पूरी तरह भाजपामय नजर आ रही है। भाजपा को मिल रहे जनाधार से बौखलाया विपक्ष अपने उम्मीदवार तक घोषित करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा। उन्होंने कहा कि सिरसा लोकसभा से डॉ. अशोक तंवर रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे और इस जीत में फतेहाबाद जिले में उनकी लीड सबसे ज्यादा होगी। कार्यकर्ताओं के जोश से गद्गद् डॉ. अशोक तंवर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संपन्नता, कुशलता और अग्रसरता की गारंटी दी है। हमने भारत को सशक्त राष्ट्र बनाने के लिए काम करना है और इसलिए सब लोग एकजुट होकर 25 मई के दिन भाजपा के चुनाव निशान कमल पर बटन दबाकर अपनी तरक्की का मार्ग प्रशस्त करें। कार्यक्रम को सिरसा लोकसभा प्रभारी एवं चेयरमैन वेद फुलां, चेयरमैन भारतभूषण मिढ़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह ग्रोहा, फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम, वरिष्ठ भाजपा नेता राजपाल बैनीवाल, जिला परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि सुभाष खिचड़, नगरपरिषद चेयरमैन राजेन्द्र खिची, उपप्रधान सविता टुटेजा, नगर मंडल अध्यक्ष शम्मी ढींगड़ा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भीम लाम्बा, डॉ. रणजीत ओड, जयवीर खिचड़, नरेश टीटू, राकेश भांभू, जीतू चौधरी, सागर, आकांक्षा सहित अनेक कार्यकर्ता, विभिन्न गांवों के सरपंच सहित शहर की विभिन्न संस्थाओं के प्रमुख मौजूद रहे।
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article डी ए वी सैंटेनरी पब्लिक स्कूल में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस
Next Article डीएवी स्कूल के राष्ट्रीय विजेता  खिलाड़ियो को किया गया सम्मानित
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited