By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी का फतेहाबाद में हुआ भव्य स्वागत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी का फतेहाबाद में हुआ भव्य स्वागत
Fatehabad News

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी का फतेहाबाद में हुआ भव्य स्वागत

Street Mail
Last updated: November 7, 2023 9:53 am
Street Mail
2 years ago
Share
SHARE
फतेहाबाद। कुरुक्षेत्र के सासंद नायब सिंह सैनी भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद आज पहली बार फतेहाबाद पहुंचे। उनके भव्य स्वागत और अभिनंदन के लिए जिला भाजपा के सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता उत्साह व उमंग से लबरेज होकर एकजुट हुए। फतेहाबाद में प्रवेश करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया तथा जलपान के कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकर्ता पूरे मान सम्मान के साथ नए प्रदेशाध्यक्ष को ओपन जीप के माध्यम से रोड शो निकालते हुए भाजपा जिला कार्यालय में पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं व शहर की अनेक सामाजिक संस्थाओं ने पुष्प वर्षा, फूल मालाओं व बुके भेंटकर उनका अभिनंदन किया। नए प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी के लिए भाजपा जिला कार्यालय में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष स. बलदेव सिंह ग्रोहा ने की। जिला कार्यालय में पहुंचने पर नए प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी को जिलाध्यक्ष स. बलदेव ग्रोहा, जिला प्रभारी देव कुमार शर्मा व अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें बुके भेंटकर उनका भव्य स्वागत किया। जानकारी देते हुए भाजपा सिरसा लोकसभा (प्र.यो.) एवं जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री पवन सैनी, जिला प्रभारी देव कुमार शर्मा, हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन प्रो. रविन्द्र बलियाला, फतेहाबाद के विधायक दूड़ाराम, रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा, पूर्व विधायक स्वतंत्र बाला चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा इस अभिनंदन और स्वागत के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कहा कि मुझ जैसे छोटे से निष्ठावान कार्यकर्ता को पार्टी हाई कमान ने इतना महत्वपूर्ण पद सौंपकर प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा देने का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी और जनहित की सोच रखने वाली पार्टी है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो अपने निष्ठावान कार्यकर्ता को बड़े से बड़ा पद देने की क्षमता रखती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक संगठन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रिय केवल हमारे देश में नहीं बल्कि पूरे विश्व में है। राष्ट्र निर्माण के लिए ऐतिहासिक फैसले लेने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2024 के चुनावों में भी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। हरियाणा में भी सर्वलोकप्रिय, सबसे ईमानदार मनोहर लाल ही तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। आज देश व प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीति और साफ नियत से प्रभावित है और तीसरी बार देश व प्रदेश में कमल खिलाने के लिए आतुर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व अन्य राजनैतिक दल केवल सत्ता की लालसा में राजनीति की लड़ाई लड़ते रहते हैं। पदों के लिए स्वार्थ की राजनीति करते हैं। केवल भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जो केवल राष्ट्र निर्माण की सोच रखती है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि केन्द्र व हरियाणा प्रदेश की भाजपा सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू कर किसान, मजदूर, कमेरे, कर्मचारी, व्यापारी, महिलाएं, बुजुर्ग, युवा सहित हर वर्ग के उत्थान किया है। आज हर वर्ग भाजपा सरकार से खुश है। जनता तीसरी बार केन्द्र व हरियाणा में भाजपा की सरकार लाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि मिशन 2024 को सफल बनाने के लिए अभी से कमर कस लें। पार्टी हाई कमान के निर्देशों का पालन करते हुए संगठन को मजबूत बनाएं। मेरा बूथ सबसे मजबूत नारे के तहत अपने अपने पन्ना प्रमुख समितियां, बूथ समितियोंं व शक्ति केन्द्र समितियों को मजबूत बनाएं। मतदाताओं से सम्पर्क साधे रहें तथा आमजन में भाजपा की कल्याणकारी नीतियों का प्रचार करें। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भारत भूषण मिड्ढ़ा, प्रवीण जोड़ा, वेद जांगड़ा, राजपाल बैनीवाल, वेदा फुलां, जिले के चेयरमैन व पूर्व चेयरमैन, शहर की प्रमुख समाजसेवी प्रतिनिधि जिले के पदाधिकारी  मोर्चों के पदाधिकारी, जिले के सभी मंडल अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सहित भारी संख्या में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article महिला शक्ति ने राखी मक्कड़ के नेतृत्व में नवनियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी का किया भव्य स्वागत
Next Article जिला नगरायुक्त संजय बिश्रोई ने किया नगर परिषद की डंपिंग साइट व चिल्ली झील का औचक निरीक्षण
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited