By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: समाज से 8 विधायक चुने जाने पर ब्राह्मण सभा फतेहाबाद ने जताई खुशी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > समाज से 8 विधायक चुने जाने पर ब्राह्मण सभा फतेहाबाद ने जताई खुशी
Fatehabad News

समाज से 8 विधायक चुने जाने पर ब्राह्मण सभा फतेहाबाद ने जताई खुशी

Street Mail
Last updated: October 10, 2024 10:05 am
Street Mail
10 months ago
Share
SHARE

फतेहाबाद। हरियाणा विधानसभा में इस बार ब्राह्मण समाज के 8 विधायक अपने क्षेत्र की जनता का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रदेश में समाज से 8 विधायक चुने जाने पर ब्राह्मण समाज में खुशी का माहौल है। ब्राह्मण धर्मशाला फतेहाबाद में ब्राह्मण सभा सदस्यों द्वारा लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया गया। ब्राह्मण सभा फतेहाबाद के प्रधान रामनिवास शर्मा व सचिव बजरंग शर्मा ने सभी नवनिर्वाचित 8 विधायकों को बधाई देते हुए उस क्षेत्र की जनता का आभार जताया है। प्रधान रामनिवास शर्मा व सचिव बजरंग शर्मा ने बताया कि इस बार ब्राह्मण समाज से अरविंद शर्मा गोहाना से, रामकुमार गौतम सफीदो से, मुकेश वत्स गुडगांव से, गौरव गौतम पलवल से, कुलदीप वत्स बादली से, मूलचंद शर्मा वल्लभगढ़ से, शक्ति रानी शर्मा कालका से व देवेन्द्र अत्री उचाना से जीतकर विधानसभा में पहुंचे है जोकि समाज के लिए बेेहद गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सभी विधायक विधानसभा में न केवल अपने क्षेत्र की जनता की आवाज को बेहतर ढंग से उठाने का काम करेंगे वहीं ब्राह्मण समाज के उत्थान को लेकर भी आवाज बुलंद करेंगे। इस अवसर पर जेआर शर्मा, हरिराम शर्मा, बलवान शर्मा, विकास शर्मा एडवोकेट, राजेन्द्र शर्मा, डॉ. सुभाष शर्मा, डॉ. दलीप शर्मा, प्रदीप शर्मा, रोहताश शर्मा, लक्ष्य शर्मा, विकास सारस्वत, विजय सारस्वत, हरीश शर्मा, रवि शर्मा, केएल शर्मा, उपप्रधान अजय शर्मा एडवोकेट, सुरेश शर्मा रिटायर्ड बीईओ, रोशन लाल शर्मा धांगड़, सुभाष शर्मा, विजेन्द्र शर्मा, प्रभुदयाल शर्मा सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article बीएड कॉलेज में हाउस डिस्प्ले बोर्ड डेकोरेशन कम्पीटिशन, विवेकानंद हाऊस रहा प्रथम
Next Article दुर्गा महोत्सव में निकाली गई श्रीकृष्ण-वासुदेव की झांकी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited