By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: कांग्रेस जनता के द्वार पर विकास लेकर खड़ी है, विजयी तिलक करे जनता: दौलतपुरिया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > कांग्रेस जनता के द्वार पर विकास लेकर खड़ी है, विजयी तिलक करे जनता: दौलतपुरिया
Fatehabad News

कांग्रेस जनता के द्वार पर विकास लेकर खड़ी है, विजयी तिलक करे जनता: दौलतपुरिया

Street Mail
Last updated: September 23, 2024 9:07 am
Street Mail
11 months ago
Share
SHARE

फतेहाबाद। फतेहाबाद हलके से कांग्रेस के प्रत्याशी  बलवान सिंह दौलतपुरिया को अब तक का सबसे बड़ा जनसमर्थन प्राप्त हुआ है। फतेहाबाद हलके के समस्त राजपूत समाज ने गांव मेहूंवाला में बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर कांग्रेस प्रत्याशी बलवान सिंह को अपना समर्थन देते हुए उनकी जीत पर पक्की मुहर लगा दी है। गांव मेहूंवाला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी बलवान सिंह दौलतपुरिया को सैंकड़ों लोगों ने जोरदार स्वागत किया। दौलतपुरिया को लोगों ने फूल मालाओं से लाद दिया। यहां उमड़ते जनसैलाब ने बलवान सिंह दौलतपुरिया का कद ऊंचा कर दिया। राजपूत समाज के गणमान्य व दिग्गज लोगों ने मंच के माध्यम से बलवान सिंह दौलतपुरिया को समस्त समाज की ओर से समर्थन देने की घोषणा की। बलवान सिंह दौलतपुरिया ने समस्त राजपूत समाज का हाथ जोडकऱ धन्यवाद किया तथा विश्वास दिलाया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजपूत समाज जुबान का धनी है। एक बार जो कह दिया, उसे वह पूरा निभाते हैं। आज राजपूत समाज द्वारा मुझे जो समर्थन मिला है, उससे मुझे विश्वास हो गया है कि हलके की जनता ने मेरे कंधों पर अभी से ही फतेेहाबाद हलके के विकास की जिम्मेदारी डाल दी है। वहीं आज गांव अपने प्रचार अभियान को गति देते हुए बलवान सिंह दौलतपुरिया का काफिला गांव पीलीमंदौरी, ठुईयां, ढ़ाबी खुर्द, जाण्डवाला बागड़, दैयड़, रामसरा, गदली, ढ़ाबी कलां, खाबड़ा कलां, खुर्द, ढाणी शाक्या, सूलीखेड़ा, भट्टू कलां आदि गांवों में पहुंचा। हर गांव में बलवान सिंह दौलतपुरिया का लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। युवाओं का उत्साह भी चरम पर देखने को मिला। गर्मी होने के बावजूद भी बलवान सिंह दौलतपुरिया के स्वागत के लिए लोग हजारों की संख्या में उमड़े। गांवा में बड़ी जनसभाएं लगातार आयोजित होती रही। कई गांवों में युवाओं ने मोटरसाईकिल व टै्रक्टर यात्रा निकाल कर बलवान सिंह दौलतपुरिया का उत्साह बढ़ाया। हर गांव से हजारों की संख्या में लोगों ने बलवान सिंह दौलतपुरिया के नेतृत्व में कांग्रेस ज्वाईन की।
गांवों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कहा कि अब समय बदलाव का है। हम सबने 10 सालों तक भाजपा की कुनीतियां अपने आंखों से देखी है। हर वर्ग, हर परिवार का अपमान भाजपा सरकार ने किया है। सबसे बड़ा आघात भाजपा ने किसानों व सरपंचों की दुर्गति करके किया है। घोटाले और भ्रष्टाचार कर कर के भाजपा सरकार ने गरीबों की जेबों पर डाला डाला है। जीएसटी लागू कर महंगाई को आसमान तक पहुंचा दिया है। गरीब की थाली से दाल रोटी तक छीनने का काम भाजपा सरकार ने किया। भाजपा राज में गुंडागर्दी, महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अपराध बस यही सब देखने को मिला है। फतेहाबाद में विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं लगवाई गई, लेकिन अब सत्ता परिवर्तन का फैसला आम जनता के हाथ में है और जनता इस बार भाजपा को मुंह तोड़ जवाब देगी और सत्ता से उखाड़ फैंकेगी। बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार जनता के दरवाजे पर विकास की पोटली लेकर खड़ी है। जनता को कांग्रेस का विजय तिलक करके स्वागत करना है। सत्ता की बागडोर कांग्रेस को सौंपकर जनता निश्चिंत हो जाएगी और हर घर में खुशहाली आती जाएगी। बलवान दौलतपुरिया ने कहा कि पोर्टल वाली भाजपा सरकार ने जनता को पीपीपी, आधार, फैमिली आईडी जैसे कामों में उलझाकर उनका समय और पैसे की बर्बादी की है। लेकिन कांग्रेसी की सरकार बनने पर पोर्टल सिस्टम में सरलीकरण किया जाएगा। सरकार के अधिकारी और कर्मचारी घर घर जाकर लोगों की मदद करेंगे। कांग्रेस जनता की सरकार होगी, जनता के आदेश पर काम होंगे। बलवान सिंह दौलतपुरिया ने हलके की जनता से आह्वान किया कि आगामी 5 अक्तूबर को ईवीएम पर हाथ के पंजे वाला बटन दबाकर उन्हें विजयीभव का आशीर्वाद दें, ताकि आने वाले समय में वह जनता की निस्वार्थ सेवा कर सकें। ग्रामीण दौरों में उनके साथ कांग्रेस कमेटी फतेहाबाद के जिला कॉर्डिनेटर अरविन्द शर्मा, पूर्व सांसद चरणजीत रोड़ी, ऊषा दहिया, विद्या रत्ति, एडवोकेट प्रेम परमजीत कौर, सुधीर गोदारा, एडवोकेट  सीताराम बैनीवाल, संतकुमार एडवोकेट, एडवोकेट सतविन्द्र सिंह थिन्द, सुभाष बिश्नोई, अनिल ज्याणी, हरपाल बैनीवाल सहित अनेक वरिष्ठ एवं कनिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article आप प्रत्याशी के पक्ष में कार्यकर्ताओं ने चलाया प्रचार अभियान
Next Article रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी संघ फतेहाबाद ने दिया दौलतपुरिया को समर्थन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited