By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: गठबंधन सरकार में सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार और अब प्राइवेट रोजगार में भी अंधकार: दौलतपुरिया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > गठबंधन सरकार में सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार और अब प्राइवेट रोजगार में भी अंधकार: दौलतपुरिया
Fatehabad News

गठबंधन सरकार में सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार और अब प्राइवेट रोजगार में भी अंधकार: दौलतपुरिया

Street Mail
Last updated: November 18, 2023 9:39 am
Street Mail
2 years ago
Share
SHARE

फतेहाबाद। हरियाणा सरकार द्वारा नौकरियों में आरक्षण के नाम से हरियाणा के युवाओं को पिछले 4 साल से बहकाया जा रहा था,  प्राइवेट क्षेत्र में 75 प्रतिशत आरक्षण का जो कानून भाजपा-जजपा सरकार लेकर आई थी वो महज़ एक धोखा था। यह बात फतेहाबाद के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कही। अनाजमंडी स्थित अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा आरक्षण रद्द के फैसले ने साबित कर दिया कि जजपा-भाजपा गठबंधन सरकार केवल युवाओं को पथ भ्रमित करने पर लगी थी। हरियाणा सरकार कोर्ट में यह साबित ही नहीं कर पाई की सविंधान के किस अनुच्छेद के तहत यह बिल लाया गया। सरकार की कार्यवाही से लगता है कि सरकार की मंशा आरक्षण बिल के प्रति गम्भीर नहीं थी और इस केस की पैरवी अच्छे ढंग से नहीं की गई। बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कहा कि  अगर सरकार की मंशा ठीक होती तो पहले संसद की मंज़ूरी के साथ बिल लाते तो सरकार की गम्भीरता दिखाई देती, लेकिन सरकार की मंशा केवल ओर केवल युवाओं की आँखो में धूल झौंकना था, भाजपा-जजपा वाले केवल मात्र प्रदेश को लूटने में लगे हैं। आज फिर साबित हो गया की गठबन्धन सरकार का विनाश तय है। बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में युवाओं शिक्षा, खेलों, नौकरियों व रोजगार में खूब अवसर दिए गए। युवाओं को सशक्त बनाकर एक मजबूत हरियाणा और नम्बर वन हरियाणा का निर्माण कांग्रेस सरकार ने किया था। आज प्रदेश के युवा भाजपा-जजपा सरकार में खुद को ठगा से महसूस कर रहे हैं और कांग्रेस के शासनकाल को याद कर रहे हैं, लेकिन वह दिन भी दूर नहीं जब देश और प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस का शासन होगा और हर वर्ग के लिए खुशहाली के द्वार फिर खुलेंगे। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश युवाओं के लिए नौकरियों व रोजगार के अपार संसाधन उपलब्ध होंगे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article भाजपा कोर कमेटी बैठक में नहीं पहुंचा कोई बड़ा नेता
Next Article ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने 1 दिसम्बर तक बढ़ाई हड़ताल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited