By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: बनगांव में हजारों मोटरसाईकिलों के साथ यात्रा निकालकर हुआ दौलतपुरिया का अभिनंदन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > बनगांव में हजारों मोटरसाईकिलों के साथ यात्रा निकालकर हुआ दौलतपुरिया का अभिनंदन
Fatehabad News

बनगांव में हजारों मोटरसाईकिलों के साथ यात्रा निकालकर हुआ दौलतपुरिया का अभिनंदन

Street Mail
Last updated: September 23, 2024 7:57 am
Street Mail
11 months ago
Share
SHARE

फतेहाबाद। पूरे फतेहाबाद हलके में इस समय कांग्र्रेस प्रत्याशी बलवान सिंह दौलतपुरिया के नाम की सुनामी चल रही है, जिसमें हलके का चुनावी माहौल एक तरफा हो गया। दौलतपुरिया की सुनामी में भाजपा प्रत्याशी सहित अन्य उम्मीदवारों के हौंसले भी उड़ते नजर आ रहे हैं। बब्बर शेर की तरह दहाड़ते हुए बलवान सिंह दौलतपुरिया ने शहरों से लेकर गांवों तक का चुनावी माहौल बदल कर रख दिया है। कांग्रेस सरकार की नीतियों, योजनाओं व घोषणाओं के साथ दौलतपुरिया जिस भी गांव में जाते हैं, पूरा का पूरा गांव उनके पक्ष में आ जाता है। हलके के बदलते माहौल को देखकर उनके प्रतिद्वंदी भी हैरत में पड़ गए हैं। बीते दिन जहां गोरखपुर में दौलतपुरिया के पक्ष मेंउमड़े जनसैलाब ने उनकी जीत का पक्का कर दिया था, वहीं रविवार को गांव बनगांव से शुरू हो चुनावी दौरे के पहले चरण में ही हजारों युवा ग्रामीण साथियों ने मोटरसाईकिल यात्रा के साथ बलवान सिंह दौलतपुरिया का भव्य स्वागत किया। गांव में पहुंचने पर गांव के बड़े बुजुर्गों ने बलवान सिंह दौलतपुरिया को फूल माला पहनाकर विजयीभव का आशीर्वाद दिया। वहीं गांव की महिलाओं ने भी मंगल गीत गाकर उनका स्वागत किया। यहां उमड़ते जनसैलाब ने बलवान सिंह दौलतपुरिया की जीत का मार्जन बढ़ाने का काम किया। बनगांव के बाद गांव मताना, धांगड़, एमपी रोही, खजूरी/बालनवाली, काजलहेड़ी, कुम्हारिया, भोड़ा होशनाक, खाराखेड़ी, चिन्दड़ व बड़ोपल आदि गांवों में आयोजित जनसभाओं में बलवान सिंह दौलतपुरिया का अभूतपूर्व स्वागत हुआ। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस कमेटी फतेहाबाद के जिला कॉर्डिनेटर अरविन्द शर्मा, पूर्व सांसद चरणजीत रोड़ी, ऊषा दहिया, विद्या रत्ति, एडवोकेट प्रेम परमजीत कौर, सुधीर गोदारा, एडवोकेट  सीताराम बैनीवाल, संतकुमार एडवोकेट, एडवोकेट सतविन्द्र सिंह थिन्द, सुभाष बिश्नोई, अनिल ज्याणी, हरपाल बैनीवाल सहित अनेक वरिष्ठ एवं कनिष्ठ नेता मौजूद रहे। ग्रामीण दौरों के दौरान हर गांव से सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने अपने परिवारों सहित बलवान सिंह दौलतपुरिया के नेतृत्व में कांग्र्रेस ज्वाईन की तथा उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।
गांवों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कहा कि आपके पिछले विधायक ने क्या किया क्या नहीं, सब आपके सामने हैं। फतेहाबाद में बनने वाला मैडिकल कॉलेज किसी प्रकार पिछले विधायक की नाकामी के कारणों हाथों से निकल गया। यदि यह कॉलेज फतेहाबाद हलके में बनता तो हलके के युवाओं को रोजगार के साधन मिलते। फतेहाबाद की उन्नति होती, स्वास्थ्य सेवाओं को विस्तार होता, लेकिन स्वार्थपूर्ति में डूबे पिछले विधायक की नाकामी का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कहा कि आज भाजपा सरकार में फतेहाबाद हलके में स्वास्थ्य सेवाओं को बुरा हाल है। अस्पतालों में डाक्टरों, दवाईयों, मशीनों की कमी के कारण मरीजों को दर दर भटकना पड़ रहा है। सरकार की रवैये के कारण बार बार डाक्टरों को हड़ताल करनी पड़ जाती है और परेशान आम जनता होती है। आज शिक्षा का स्तर नीचे गिरता जा रहा है। भाजपा की सोच हमेशा से यही रही है कि युवा ना शिक्षित हो पाएंगे और ना ही नौकरियां मांगेंगे। भाजपा के नेता तो युवाओं को पकौड़े तलने की सलाह देते हैं। पकौड़े तलने वाले राष्ट्र निर्माण की बात भाजपा के नेता करते आए हैं। युवाओं को उपहास उड़ाया है। शिक्षा के साथ साथ युवाओं को खेलों में भी आगे बढऩे से रोका गया। दिल्ली में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खिलाडिय़ों के साथ जो अन्याय किया गया। उसे पूरे देश ने देखा है। ऐसी सोच रखने वाली भाजपा सरकार कैसे दूसरों का भला कर सकती है। धर्म और जाति के नाम पर जनता का बंटवारा कर देने वाले भाजपा के नेताओं ने देश व प्रदेश को दोनों हाथों से लूटा है। बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कहा कि हलके की जनता पूरे पांच साल तक विकास करवाने के लिए अपने विधायक की तरफ टकटकी लगाए बैठी रही, लेकिन विधायक जी सत्ता के नशे में चूर सत्ता सुख भोगने में मस्त रहे। विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं लगवाई और आज चुनावी दिनों में शहर की टूृटी सडक़ों पर लीपापोती करवाकर विकास का ढिंढोरा पीट रहे हैं। गांवों का हाल आकर देखें तो पता चलेगा कि कितना विकास किया है और कितना नाश किया है। लेकिन अब जनता को निश्चिंत हो जाना चाहिए, क्योंकि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। केवल कांग्रेस ही जनता की सच्ची हितैषी सरकार है। कांग्रेस की सरकार बनने पर परिवर्तन की आंधी आएगी। जिसमें भाजपा की जड़ें तक उखड़ जाएंगी। शहर से लेकर गांवों के कोने कोने तक विकास पहुंचाया जाएगा। कांग्रेस की घोषणा के एक एक वायदे को पूरा किया जाएगा। बुजुर्गों की पेंशन दुगनी होगी, सस्ता गैस सिलेंडर मिलेगा, महिलाओं को 2 हजार रुपये प्रति माह मिलेंगे। किसानों को फसलों पर एमएसपी मिलेगी। युवाओं को नौकरियां और रोजगार दिये जाएंगे। बिजली, पानी, सीवरेज, सडक़ों, फोरलेन, फ्लाईओवर जैसी मूलभूत सुविधाओं को पूरा किया जाएगा। फतेहाबाद को एजुकेशन और इंडस्ट्रीज का हब बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। इस बदलाव के लिए सभी को एक जुट होकर आने वाली 5 अक्तूबर को ईवीएम पर हाथ के पंजे वाला बटन दबाना है और कांग्रेस के हाथ मजबूत करने हैं

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article दीपेन्द्र हुड्डा कल भिरड़ाना में जनसभा को करेंगे संबोधित, कार्यकर्ताओं में उत्साह : सुभाष खिलेरी
Next Article इनेलो-बसपा प्रत्याशी ने अनाज मण्डी में चलाया डोर टू डोर अभियान, व्यापारियों ने किया जोरदार स्वागत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited